अमेरिका से दिल्ली छुट्टी पर आए सैन्य अफसर के बेटे की कार नाले में गिरी, मौत
क्या है खबर?
दिल्ली में खुला नाला एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। यहां वसंत कुंज इलाके में एक 20 वर्षीय छात्र की कार खुले नाले में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह वसंत कुंज दक्षिण थाना के नांगल देवत ट्रैफिक सिग्नल के पास हुआ। मृतक छात्र की पहचान यशवेंद्र के रूप में हुई है। वह अमेरिका में पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय यशवेंद्र के साथ उसके 2 दोस्त भी कार में थे, जो सुरक्षित हैं।
घटना
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के रहने वाले यशवेंद्र और उसकी दोस्त दोनों अमेरिका में पढ़ते हैं। यशवेंद्र के पिता सैन्य अधिकारी हैं, जो कोलकाता में तैनात हैं।
महिला के पिता ओखला स्थित एक कंपनी में साइबर सिक्योरिटी विभाग में तैनात है। यशवेंद्र और उसकी दोस्त गुरुवार रात को दिल्ली कैंट में अपने दोस्त के यहां रुके थे।
शुक्रवार सुबह तीनों वसंत कुंज स्थित महिला दोस्त के घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कार महिला की थी। उसे यशवेंद्र चला रहे थे।
जांच
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि उसे शुक्रवार सुबह हादसे की खबर मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो नाले में कार उल्टी मिली। एक युवक-युवती किसी तरह नाले से निकल गए, जबकि युवक कार में फंसा रह गया।
उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि नांगल देवत के पास तीखी मोड़ पर फिसलन के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क से नाले में जा गिरी और पलट गई।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का दृश्य
दिल्ली: 24 जुलाई को दिल्ली के वसंत कुंज में नांगल देवत के पास एक नाले में कार पलट जाने से 20 साल के स्टूडेंट यशवेंद्र की मौत हो गई। pic.twitter.com/spe9OOcC3A
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 25, 2026