LOADING...
चीन में बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से छोटा विमान टकराया, मलबा नीचे गिरा
चीन में बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से छोटा विमान टकराया

चीन में बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से छोटा विमान टकराया, मलबा नीचे गिरा

लेखन गजेंद्र
Jun 26, 2026
06:50 pm

क्या है खबर?

चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के गुओमाओ जिले में स्थित सबसे ऊंची इमारत CITIC टावर से एक छोटा विमान टकरा गया। हादसे के बाद आसमान से विमान का मलबा नीचे गिरता हुआ देखा गया और आसमान में धुआं फैल गया। पूरी इमारत को खाली करा लिया गया है। अभी तक हताहतों की संख्या का खुलासा हुआ है। टकराने वाला विमान सनवर्ड SA 60L अरोरा (बी-12पीपी) बताया जा रहा है।

हादसा

109 मंजिला इमारत में सीधे टकराया विमान

जिस इमारत से विमान टकराया है, उसे चाइना जून भी कहते हैं। यह 109 मंजिला इमारत है, जो बेहद ऊंची गगनचुंबी इमारत चाओयांग जिले के केंद्रीय व्यापारिक क्षेत्र में स्थित है। शंघाई टॉवर और पिंग आन फाइनेंस सेंटर के बाद यह चीन की तीसरी सबसे ऊंची इमारत है। घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत की 2 खिड़कियां क्षतिग्रस्त दिख रही हैं। विमान के टुकड़े 1,700 फुट ऊंची इमारत से गिरते दिख रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का दृश्य

Advertisement

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, हादसे का कारण विमान का भटकना है। उसने बताया कि अपुष्ट उड़ान डेटा से ऐसा प्रतीत होता है कि विमान का उड़ान पथ बुरी तरह से विचलित हो गया था। CNN के मुताबिक, 1 मई से, व्यापक नए नियमों के तहत चीनी राजधानी को प्रभावी रूप से ड्रोन-मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। शहर के विशाल अधिकार क्षेत्र में निवासियों को सरकारी अनुमति के बिना ड्रोन खरीदने, किराए पर लेने या उड़ाने की अनुमति नहीं है।

Advertisement