Page Loader
कनाडा: रेलवे स्टेशन पर विदेशी युवक ने भारतीय छात्रा को धक्का दिया, गला दबाने की कोशिश
कनाडा के कैलगरी में बो वैली कॉलेज ट्रेन स्टेशन पर भारतीय लड़की को युवक ने धक्का दिया (प्रतीकात्मक तस्वीर: विकिमीडिया)

कनाडा: रेलवे स्टेशन पर विदेशी युवक ने भारतीय छात्रा को धक्का दिया, गला दबाने की कोशिश

लेखन गजेंद्र
Mar 25, 2025
01:04 pm

क्या है खबर?

कनाडा में अलबर्टा प्रांत के सबसे बड़े शहर कैलगरी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक युवक एक भारतीय छात्रा पर हमला कर रहा है। वीडियो सिटी हॉल या बो वैली कॉलेज ट्रेन स्टेशन की है। वीडियो में दिख रहा है कि विदेशी व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर काली जैकेट पहने लड़की को हिंसक तरीके से धक्का दे रहा है और गला दबाने की कोशिश कर रहा है। युवक लड़की को शेड में धक्का देकर लड़ा देता है।

हिंसा

स्टेशन पर मौजूद किसी ने नहीं की मदद

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की को धक्का देने के बाद युवक आराम से हाथ हिलाते हुए निकल जाता है। लड़की के चिल्लाने के बावजूद स्टेशन पर मौजूद लोग उसकी मदद को नहीं आते हैं। लड़की भारतीय मूल की है। नीली जैकेट पहने युवक ने लड़की का गला दबाने की भी कोशिश की। युवक ने लड़की पर हमला क्यों किया, इसका कारण सामने नहीं आया है। हमले करने वाले युवक की पहचान नहीं हुई है।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में दिख रही युवक की करतूत