Loading...
स्विट्जरलैंड के स्विस आल्प्स में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 5 पर्यटकों की मौत
स्विट्जरलैंड के स्विस आल्प्स में बस के पलटने से 5 यात्रियों की मौत हो गई

स्विट्जरलैंड के स्विस आल्प्स में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 5 पर्यटकों की मौत

Sep 11, 2026
06:24 pm

क्या है खबर?

स्विट्जरलैंड के दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र स्विस आल्प्स में पर्यटकों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 पर्यटकों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हुए हैं। ग्रेउब्यून्डेन कैंटन की पुलिस के अनुसार, यह हादसा गुरुवार गरुवार देर शाम सुश और जेर्नेट्ज के बीच सड़क निर्माण कार्य वाले इलाके में हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस में नीदरलैंड के नागरिक सवार थे। बस सोमवार को नीदरलैंड से रवाना हुई थी और ऑस्ट्रिया से स्विट्जरलैंड दौरे पर थी।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर एक सुरक्षा बैरियर से टकराई और सड़क से नीचे उतरकर घास के मैदान पर पलट गई।

हादसे के वक्त बस में 45 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। शेष 40 लोग घायल हैं, जिनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बचाव

हादसे के बाद शुरू किया गया बचाव अभियान

घायलों को तुरंत अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया दोनों देशों से 7 बचाव हेलीकॉप्टरों को काम पर लगाया गया।

एम्बुलेंस टीमों के साथ-साथ स्थानीय फायर ब्रिगेड और प्लीव रोड रेस्क्यू सर्विस ने मौके पर पहुंचकर मलबे से लोगों को निकाला।

वर्तमान में ग्रेउब्यून्डेन के लोक अभियोजक कार्यालय और क्षेत्रीय पुलिस ने दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इसके लिए घायल यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENT

दुख

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

इस हादसे पर दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वहीं राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा ने एक संदेश में कहा, "हमारा दिल इस बड़ी त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ है।"

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन ने एक्स पर लिखा, 'मैं इस घटना से गहरे सदमे में हूं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

ADVERTISEMENT