Loading...
ब्रिटेन सरकार ने IRGC समेत 2 ईरानी समूह को आतंकवादी घोषित किया, प्रतिबंध लगाया
ब्रिटेन सरकार ने IRGC समेत 2 ईरानी समूह को आतंकवादी घोषित किया (फाइल तस्वीर)

ब्रिटेन सरकार ने IRGC समेत 2 ईरानी समूह को आतंकवादी घोषित किया, प्रतिबंध लगाया

लेखन गजेंद्र
Jul 14, 2026
06:58 am

क्या है खबर?

ब्रिटेन की सरकार ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) समेत 2 समूह को आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि वह ईरानी सेना की प्रमुख शाखा IRGC को समर्थन देने पर प्रतिबंध लगाएगा और इस्लामिक मूवमेंट ऑफ द कंपैनियंस ऑफ द राइट (IMCR) को भी प्रतिबंध करेगा। ब्रिटेन में प्रतिबंध लागू होने से इन समूहों को समर्थन देना प्रभावी रूप से गैरकानूनी माना जाएगा।

प्रतिबंध

दोनों संगठनों पर क्या है आरोप?

द गार्डियन के मुताबिक, ब्रिटेन की सरकार ने बताया कि कई धमकियों के बाद, जिनमें ईरान इंटरनेशनल टेलीविजन के 2 पत्रकारों की हत्या की साजिश और ब्रिटिश ठिकानों पर साइबर हमले शामिल हैं, वह IRGC पर प्रतिबंध लगा रही है।

वहीं, IMCR पर ब्रिटेन में यहूदी ठिकानों पर हमलों की एक श्रृंखला का आरोप लगाया गया है।

सरकार रूसी सैन्य खुफिया की एक अंतरराष्ट्रीय शाखा, रूसी फेडरेशन वॉलंटियर कोर (GRU) पर भी प्रतिबंध लगाने की भी तैयारी कर रही है।

आदेश

14 साल तक हो सकती है जेल

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक बयान में कहा कि इन नई शक्तियों से ब्रिटेन में अपने घिनौने काम करने वाले किसी भी व्यक्ति पर मुकदमा चलाना और उसे जेल में डालना आसान हो जाएगा।

इसका उद्देश्य संगठन को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों को बाधित करना है। कानून का उल्लंघन करने पर 14 साल तक कैद और जुर्माना हो सकता है।

फैसले से ब्रिटेन-ईरान के संबंधों में खटास आएगी। तेहरान में ब्रिटिश राजदूत को निष्कासित किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT