Loading...
ब्रिटेन में एंडी बर्नहम लेबर पार्टी के नए नेता बने, अब प्रधानमंत्री की कुर्सी दूर नहीं
ब्रिटेन में एंडी बर्नहम लेबर पार्टी के नए नेता चुने गए

ब्रिटेन में एंडी बर्नहम लेबर पार्टी के नए नेता बने, अब प्रधानमंत्री की कुर्सी दूर नहीं

लेखन गजेंद्र
Jul 17, 2026
06:20 pm

क्या है खबर?

ब्रिटेन को जल्द ही एंडी बर्नहम के रूप में नया प्रधानमंत्री मिलने वाला है। उनको शुक्रवार को सत्तारूढ़ लेबर पार्टी का नया नेता चुना गया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (NEC) की अध्यक्ष शबाना महमूद ने लंदन में आयोजित विशेष पार्टी सम्मेलन में इसकी घोषणा की। निर्वाचित नेता के साथ उनके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी पुष्टि की गई। वे अगले सप्ताह निवर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का स्थान लेंगे और 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कार्यभार संभालेंगे।

इस्तीफा

20 जुलाई को राजा को इस्तीफा सौपेंगे स्टार्मर

स्टार्मर ने पिछले दिनों स्थानीय चुनावों में निराशाजनक परिणामों, घटते जनसमर्थन, लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव और विद्रोह के बीच पद छोड़ दिया था।

वे सोमवार 20 जुलाई को किंग चार्ल्स तृतीय को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौपेंगे, जिसके बाद किंग बर्नहम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।

लेबर पार्टी के नए नेता को पार्टी के 403 सांसदों में से 379 का समर्थन प्राप्त हुआ है, जिससे संभावित प्रतिद्वंद्वियों का रास्ता लगभग बंद हो गया।

पहचान

कौन हैं एंडी बर्नहम?

ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर बर्नहम का जन्म 7 जनवरी, 1970 को लिवरपूल में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश टेलीकॉम में इंजीनियर और मां रिसेप्शनिस्ट थीं।

उन्होंने प्रतिष्ठित कैंब्रिज विश्वविद्यालय से अंग्रेजी की पढ़ाई की। वे पत्रकार रहे हैं।

बर्नहम 15 साल की उम्र में लेबर पार्टी से जुड़े थे। वे 20 साल की उम्र में सांसद टिसा जोवेल के रिसर्चर थे।

उन्होंने 2001 में ग्रेटर मैनचेस्टर से पहला संसदीय चुनाव जीता और हाल में मेकरफील्ड उपचुनाव जीतकर संसद पहुंचे।

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री

पिछले 10 साल में 7वें प्रधानमंत्री बनेंगे बर्नहम

ब्रिटेन में जून 2016 से लेकर जून 2026 तक, पिछले 10 साल में 6 प्रधानमंत्रियों ने इस्तीफा दिया है।

इसमें डेविड कैमरून ने 2010 से 2016 तक, थेरेसा मे ने 2016 से 2019 तक पद संभाला था।

इसके बाद बोरिस जॉनसन 2019 से 2022 तक प्रधानमंत्री रहे और पार्टीगेट घोटाले के कारण इस्तीफा दिया।

इसके बाद लिज ट्रस मात्र 49 दिन प्रधानमंत्री रहे। फिर ऋषि सुनक ने 2022-2024 तक सत्ता संभाली और आम चुनाव में हार के कारण पद छोड़ा।

ADVERTISEMENT