LOADING...
ईरान युद्ध विराम के बाद ट्रंप से मिल सकते हैं नेतन्याहू, लेबनान पर चाहते हैं बातचीत
ईरान युद्ध विराम के बाद ट्रंप से मिल सकते हैं नेतन्याहू (फाइल तस्वीर)

ईरान युद्ध विराम के बाद ट्रंप से मिल सकते हैं नेतन्याहू, लेबनान पर चाहते हैं बातचीत

लेखन गजेंद्र
Jun 15, 2026
12:49 pm

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच सफल शांति वार्ता होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की इच्छा जताई है। CNN के मुताबिक, नेतन्याहू इस सप्ताह फ्रांस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप के साथ बैठक करने को जोर दे रहे हैं। मुलाकात को लेकर संभावना जताई जा रही है कि नेतन्याहू अमेरिका-ईरान समझौता और लेबनान में इजरायली बलों की कार्रवाई की स्वतंत्रता को लेकर बढ़ते मतभेदों पर बात करना चाहते हैं।

मुलाकात

फरवरी से नहीं मिले हैं ट्रंप और नेतन्याहू

फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून के बीच होगा, जिसमें ट्रंप शामिल होंगे। ट्रंप बुधवार को सम्मेलन समाप्त होने के बाद वाशिंगटन लौट आएंगे। सम्मेलन में युद्ध पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। बता दें कि राष्ट्रपति का पदभार दोबारा संभालने के पहले वर्ष में नेतन्याहू और ट्रंप लगभग हर 2 महीने में मिलते थे, लेकिन फरवरी में ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से वे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले हैं।

हमला

समझौते के पहले बेरूत पर हमले से नाराज थे ट्रंप 

ईरान के साथ समझौते के पहले इजरायल ने लेबनान के बेरूत पर हमला किया था, जिससे ट्रंप काफी नाराज हो गए थे। इससे पहले भी, ईरान और अमेरिका के बीच समझौता इजरायल द्वारा बेरूत पर हमले की वजह से प्रभावित हुआ था। ट्रंप ने कहा, "बीबी को हमला करने की क्या जरूरत थी? मैं बहुत गुस्से में था। मैंने उसे बता दिया। उसमें जरा भी समझदारी नहीं है। मैंने उसे यह बात बता दी।"

Advertisement