Loading...
बेंजामिन नेतन्याहू ने अचानक अबू धाबी में UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात की, सामने आया कारण
बेंजामिन नेतन्याहू ने अचानक अबू धाबी में UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात की

बेंजामिन नेतन्याहू ने अचानक अबू धाबी में UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात की, सामने आया कारण

लेखन गजेंद्र
Sep 28, 2026
09:55 am

क्या है खबर?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अचानक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा कर अबू धाबी में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से गुप्त मुलाकात की है। यह पुष्टि इजरायली मीडिया ने की है। हालांकि, अभी तक नेतन्याहू के कार्यालय और UAE के विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है। इजराइल के चैनल 12 ने बताया कि नेतन्याहू निजी विमान से अमीराती राजधानी पहुंचे और शेख मोहम्मद के साथ कुछ घंटे बिताए।

मुलाकात

4 घंटे अबू धाबी में रहे नेतन्याहू

इजरायली सार्वजनिक प्रसारक KAN ने बताया कि नेतन्याहू ने एक अज्ञात इजरायली व्यवसायी के स्वामित्व वाले निजी विमान से यात्रा की, जिसका उपयोग वरिष्ठ इजरायली हस्तियां अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए करती हैं।

विमान दोपहर में बेन गुरियन हवाई अड्डे से उड़ा और दोपहर 3:10 बजे अबू धाबी उतरा। चार घंटे बाद, शाम 7:10 बजे यह इजरायल के लिए रवाना हुआ और रात 10 बजे के बाद वहां पहुंचा।

नेतन्याहू ने पहले भी अबू धाबी इसी विमान से गए थे।

दौरा

नेतन्याहू ने क्यों किया अचानक दौरा?

दरअसल, इजरायली अखबार हारेत्ज़ ने एक रिपोर्ट में बताया कि शेख मोहम्मद ने 7 अक्टूबर, 2023 से डेढ़ सप्ताह पहले नेतन्याहू को चेतावनी दी थी कि हमास इजरायल पर बड़ा हमला कर सकता है।

हारेत्ज़ के मुताबिक, यह चेतावनी इजरायली खुफिया एजेंसियों या सेना को नहीं दी गई। इसके बाद इजरायल पर हमला हुआ।

नेतन्याहू ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है और अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। UAE ने रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की।

ADVERTISEMENT

हमला

इजरायल पर 7 अक्टूबर को हुआ बड़ा हमला

इजरायल पर 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने बड़ा हमला किया, जिसमें 1,400 लोग मारे गए और 251 बंधक बना लिए गए।

इसके बाद, इजरायल ने 8 अक्टूबर से गाजा पर हमला किया, जिसमें 74,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए और 1.75 लाख से अधिक घायल हुए। क्षेत्र का 90 प्रतिशत बुनियादी ढांचे तबाह हो गया।

बता दें कि नेतन्याहू 2022 के अंत से प्रधानमंत्री हैं। उनके खिलाफ 2024 में, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

ADVERTISEMENT