Loading...
नेतन्याहू का दावा- फ्लाईदुबई में हमला करने वाले सह-पायलट को इस्लामी विचारधारा का प्रशिक्षण दिया गया
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि फ्लाईदुबई में हमला करने वाले सह-पायलट को इस्लामी विचारधारा का प्रशिक्षण दिया गया

नेतन्याहू का दावा- फ्लाईदुबई में हमला करने वाले सह-पायलट को इस्लामी विचारधारा का प्रशिक्षण दिया गया

लेखन गजेंद्र
Oct 01, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई हिंसक घटना को लेकर दावा किया है कि हमला करने वाला ओमान का सह-पायलट कट्टरपंथी विचारधारा से ग्रसित था। उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हमलावर को इस्लामी विचारधारा का प्रशिक्षण दिया गया था। नेतन्याहू ने घटना से ईरान के संभावित जुड़ाव पर कहा कि जांचकर्ता कुछ ही दिनों में यह पता लगा सकेंगे कि सह-पायलट का ईरान से कोई संबंध था या नहीं।

बयान

इजरायल हमलावर पायलट से पूछताछ करेगा

नेतन्याहू ने आगे कहा कि इजराइल हमला करने वाले सह-पायलट से पूछताछ करेगा और ईरान की संलिप्तता की भी जांच करेगा।

उन्होंने कहा, "हम इस हमलावर की तह तक जाएंगे, पता लगाएंगे कि क्या उसके कोई साथी थे और क्या इसके पीछे ईरान का हाथ था। मुझे लगता है कि हमें बहुत जल्द पता चल जाएगा।"

अभी अधिकारियों ने सह-पायलट की पहचान का खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह ओमानी नागरिक बताया जा रहा है, जो गिरफ्तार है।

हमलावर

हमलावर को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आई

फॉक्स न्यूज पर नेतन्याहू की टिप्पणियों से पहले ही, सह-पायलट के धार्मिक विश्वासों से जुड़ी खबरें मीडिया में तैरने लगी थीं।

तेल अवीव स्थित चैनल 16 के विदेश समाचार संपादक योसेफ इजरायल ने फ्लाईदुबई के एक पायलट के हवाले से बताया कि आरोपी सह-पायलट 'अत्यंत धार्मिक' था, वह दिनभर अत्यधिक प्रार्थना करता था और महिलाओं से हाथ मिलाने से इनकार करता था।

योसेफ ने पायलट की पहचान नहीं बताई है। जल्द ही हमलावर से इजरायली अधिकारी पूछताछ करेंगे।

ADVERTISEMENT