LOADING...
बांग्लादेश में मौसम का कहर, आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत
बांग्लादेश में बिजली गिरने से होने वाली मौत प्राकृतिक आपदा घोषित है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बांग्लादेश में मौसम का कहर, आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Apr 27, 2026
05:03 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश में रविवार रात और सोमवार तड़के कई जिलों में भीषण आंधी-तूफान आया, जिससे तबाही मच गई। इस बीच, बिजली गिरने समेत अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है। डेली स्टार के मुताबिक, सबसे अधिक मौत गाइबांधा, सिराजगंज, बोगुरा, नटोर, पंचगढ़, ठाकुरगांव और जमालपुर जिलों में दर्ज की गई है। मृतकों में किसान और सड़क पर चलने वाले राहगीर शामिल हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

तूफान

गाइबांधा में 5 लोगों की मौत

गाइबांधा जिला में सबसे अधिक 5 लोगों की मौत हुई है। यहां एक व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी उनके ऊपर बिजली गिरी। एक किसान बैल गाड़ी पर मक्का ले जा रहा था और रास्ते में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया। एक चाय बगान कर्मचारी और 2 किसान भी खुले में होने के कारण आसमानी बिजली की चपेट में आ गए। कुछ अन्य लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

आफत

हर साल सैकड़ों लोगों की जाती है जान

बांग्लादेश में हर साल बिजली गिरने से कई लोगों की मौत होती है। यह आंकड़ा सैकड़ों में है। रॉयटर्स के मुताबिक, बांग्लादेश में वर्ष 2016 में बिजली गिरने को प्राकृतिक आपदा घोषित किया गया था, क्योंकि अकेले मई महीने में ही 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक ही दिन में 82 लोग शामिल थे। विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून से पहले के महीनों (अप्रैल-जून) के बीच बिजली गिरने से मौतें आम बात हो गई हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

बांग्लादेश में बिजली गिरने से 14 की मौत

Advertisement