बांग्लादेश में पूर्व अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में आग लगाई गई, हालात तनावपूर्ण
क्या है खबर?
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी से पहले हिंसा और तनाव देखा जा रहा है। बुधवार को पूर्व अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी गई। पुलिस इंस्पेक्टर मोजम्मेल हक ने गुरुवार को बताया कि चटगांव में यूनुस के घर के भूतल पर एक खाली कमरे में आग लगी थी, जिसे पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने देखा और तुरंत आग बुझा दी। उनके घर के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है।
हिंसा
BNP सांसद और पार्टी समर्थकों घरों पर तोड़फोड़ और आगजनी
गुरुवार को गोपालगंज में कई लोगों के घरों पर भी हमला हुआ, तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई, जिनमें एक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के सांसद भी शामिल थे।
दोपहर करीब 12 बजे शहर के बंगबंधु रोड पर पूर्व जिला BNP अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एमएच खान मंजूर के घर पर आग लगा दी गई।
इससे पहले, सुबह करीब 11 बजे सांसद सेलिमुज्जमान मोल्लाह, उनके रिश्तेदारों और समर्थकों के कई घरों आग लगाई गई है।
तनाव
यूनुस के खिलाफ गुस्सा
चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता अमीनुर राशिद ने बताया कि उपद्रवियों ने यूनुस के एक हिस्से में आग लगाई है, जिसे स्टोररूम के तौर पर इस्तेमाल करते थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ।
हसीना के बांग्लादेश से जाने के बाद अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने वाले यूनुस को आवामी लीग के पार्टी समर्थकों गुस्सा देखना पड़ रहा है।
यूनुस के बनाए ग्रामीण बैंक का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में उसकी 22 शाखा में आगजनी की घटनाएं हुई हैं।
हालात
बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण, 565 लोग गिरफ्तार
बांग्लादेश के कई शहरों में हालात तनावपूर्ण हो रहे हैं। यहां प्रतिबंधित अवामी लीग, जुबो लीग और छात्र लीग के नेताओं पर बंद बुलाने के बहाने उपद्रव करने का आरोप है।
आवामी लीग ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के उस फैसले के खिलाफ बंद बुलाया था, जिसमें पिछले साल हसीना को मानवता का दोषी बताते हुए सजा-ए-मौत दी है।
पुलिस ने ढाका में 565 लोगों को गिरफ्तार किया है। करीब 28 जिलों में बम धमाके और आगजनी हुई है।
वापसी
दिसंबर में हसीना लौटेंगी ढाका
हसीना ने एक साक्षात्कार में कहा है कि वह दिसंबर में अपने देश लौटेंगी और मौत भी उन्हें बांग्लादेश लौटने से नहीं रोक सकती।
उन्होंने वापस लौटने पर अपनी सजा-ए-मौत को कोर्ट में चुनौती देने और प्रतिबंधित पार्टी आवामी लीग को बहाल करने की बात कही है।
उन्होंने अपनी वापसी के लिए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचानपत्र मांगा है, लेकिन BNP सरकार ने दस्तावेज देने से मना कर दिया है।
उन्होंने प्रत्यारोपण के जरिए हसीना की वापसी की बात कही है।