Loading...
च्रकवात 'डॉल्फिन' के चीन की ओर बढ़ने के बाद रद्द की गई लगभग 1,400 उड़ानें
च्रकवात 'डॉल्फिन' के कारण चीन में रद्द की गईं 1,400 से अधिक उड़ानें

च्रकवात 'डॉल्फिन' के चीन की ओर बढ़ने के बाद रद्द की गई लगभग 1,400 उड़ानें

Aug 09, 2026
05:50 pm

क्या है खबर?

चीन के पूर्वी तट पर विनाशकारी चक्रवात 'डॉल्फिन' का खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते पहले ही 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं और तटीय इलाकों से बड़े पैमाने पर लोगों को निकाला गया है। चीनी मीडिया के अनुसार, यह शक्तिशाली तूफान रविवार देर रात या सोमवार सुबह तड़के झेजियांग या फुजियान प्रांत में दस्तक दे सकता है। अब तक अकेले शंघाई के 2 मुख्य हवाई अड्डों पर रविवार को लगभग 1,400 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

चेतावनी

चीन में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

चक्रवात की गंभीरता को देखते हुए चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NMC) ने अपनी सबसे उच्चतम स्तर की चेतावनी यानी 'रेड टाइफून अलर्ट' जारी किया है।

मौसम विभाग ने मध्य और पूर्वी झेजियांग में असाधारण मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।

इसी तरह शंघाई, फुजियान, अनहुई और जियांग्सू प्रांतों में भी सोमवार दोपहर तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हालांकि, लैंडफॉल्स के बाद इस तूफान के कमजोर होने की उम्मीद है।

तबाही

जापान और ताइवान में पहले ही मचा चुका है तबाही

चीन की ओर बढ़ने से पहले तूफान डॉल्फिन ने जापान और ताइवान में भारी नुकसान पहुंचाया है।

जापान के ओकिनावा में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण 7 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिसमें एक 100 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। यहां करीब 5,290 घरों की बिजली गुल हो गई थी।

इसी तरह ताइवान में तूफान के आगमन के कारण दर्जनों फेरी (नाव) सेवाएं निलंबित करनी पड़ीं और 180 से अधिक उड़ानें रद्द की गई।

ADVERTISEMENT

कदम

चीन में सुरक्षा के मद्देनजर उठाए गए कड़े कदम

चीनी प्रशासन ने जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की हैं।

फुजियान प्रांत के सबसे जोखिम और निचले इलाकों से शनिवार शाम तक लगभग 99,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा चुका है।

झेजियांग और फुजियान में 200 से अधिक फेरी रूट बंद कर दिए गए हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं।

तटीय परियोजनाओं पर काम रोककर 474 निर्माण जहाजों को वापस बुला लिया गया है।

ADVERTISEMENT