अक्साई चिन: खबरें

अक्साई चिन का इलाका भारत और चीन के बीच विवाद की वजह रहा है। चीन ने अक्साई चीन पर जबरदस्ती कब्जा किया है, जिसका भारत हमेशा विरोध करता आया है। यह तिब्बती पठार के उत्तर-पश्चिम में कुनलुन पर्वतों के ठीक नीचे का इलाका है। पुराने समय में देखा जाए तो यह भारत और मध्य एशिया को जोड़ने वाले सिल्क रूट का हिस्सा था। यह लगभग 5,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित 42,685 वर्ग किलोमीटर में फैला निर्जन इलाका है। भारत 1957 के बाद से ही अक्साई चिन पर चीन के कब्जे को गैरकानूनी बताता आया है। इस इलाके को लेकर बीते दशकों के दौरान भारत और चीन के बीच कई बार तनातनी हो चुकी है। अक्साई चिन का इलाका चीन के जिनजियांग प्रांत से जुड़ता है।

चीन ने विवादित नक्शे पर भारत की आपत्ति पर दी प्रतिक्रिया, बताया संप्रभुता का मामला

चीन ने उसके द्वारा जारी किए गए विवादित नक्शे पर भारत की कड़ी आपत्ति के बाद प्रतिक्रिया दी है।

चीन अक्साई चिन में बना रहा सुरंगें और बंकर, भारत के लिए खतरे की घंटी- रिपोर्ट

चीन लद्दाख के डेपसांग मैदान से 60 किलोमीटर दूर अक्साई चिन में सैनिकों और हथियारों के लिए अंडरग्राउंड बंकरों का निर्माण कर रहा है।

चीन ने फिर भारत को उकसाया, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपने हिस्से में दिखाया

चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पर अधिकार जताया है। चीन ने आधिकारिक तौर पर अपने 'मानक मानचित्र' के 2023 संस्करण को जारी किया है, जिसमें उसने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन क्षेत्र को अपने क्षेत्र का हिस्सा दिखाया है।