NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / मिजोरम के इस घर में रहता है 'दुनिया का सबसे बड़ा परिवार', 199 हैं सदस्य
    अगली खबर
    मिजोरम के इस घर में रहता है 'दुनिया का सबसे बड़ा परिवार', 199 हैं सदस्य
    इस घर में रहता है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार (तस्वीर: एक्स/@Gen_Buhar)

    मिजोरम के इस घर में रहता है 'दुनिया का सबसे बड़ा परिवार', 199 हैं सदस्य

    लेखन गौसिया
    Nov 14, 2023
    06:09 pm

    क्या है खबर?

    पहले के जमाने में 8-10 सदस्यों का परिवार एक साथ रहता है, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या घटकर 3-4 ही रह गई है।

    हालांकि, मिजोरम के बक्तावंग गांव में एक परिवार ऐसा है, जिसमें कुल 199 सदस्य हैं।

    इतनी बड़ी संख्या होने के कारण इस परिवार को 'दुनिया का सबसे बड़ा परिवार' बताया गया है और ये सभी एक ही छत के नीचे रहते हैं।

    आइये इस अनोखे परिवार के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    परिवार

    घर के मुखिया ने की थी 35 से भी ज्यादा शादी

    जानकारी के मुताबिक, 199 लोगों के परिवार के मुखिया का नाम जिओना चाना है।

    उनकी 38 पत्नियां, 89 बच्चे और उनकी पत्नियां और बच्चे हैं। इस तरह से परिवार के सदस्यों की संख्या अब 199 हो गई है।

    हालांकि, जिओना अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2021 में 76 वर्ष की उम्र में उनका उच्च रक्तचाप और मधुमेह के कारण निधन हो गया था।

    उनके निधन के बाद भी उनका पूरा परिवार मिल-जुलकर एक ही घर में रहता है।

    कामकाज

    घर में आज भी जिओना के मूल्यों का ही होता है पालन

    जिओना का परिवार आज भी उनके मूल्यों और आदर्शों का पालन करता है।

    सभी सदस्य रोजाना दिन में 2 बार घर के हॉल में इकट्ठा होकर खाना खाते हैं। इस नजारे को देखकर ऐसा लगता है कि यह कोई बड़ी-सी कैंटीन है।

    कोई घर चलाने के लिए सूअरघर चलाते हैं, कुछ खेत में काम करते हैं और कुछ लोग बढई का काम देखते हैं। ऐसे करके वे घर के खर्चों से लेकर खान-पान तक, सब कुछ साझा कर पाते हैं।

    महिलाएं

    महिलाओं के लिए ये काम हैं चुनौतीपूर्ण

    जिओना का परिवार इतना बड़ा है कि महिलाओं के लिए खाना पकाना और बर्तनों को धोना एक बड़ा चुनौतीपूर्ण काम लगता है।

    इसके बावजूद वे सभी मिल-जुलकर बगैर किसी शिकायत के काम करती हैं।

    जिओना की बहुओं में से एक ने मीडिया से बताया कि उन्हें भी आम लोगों की तरह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनका परिवार हर हाल में एक साथ खड़ा रहता है और यही उनका सकारात्मक पक्ष है।

    नया घर

    परिवार के लिए बन रहा नया और बड़ा घर 

    घर के सदस्य बढ़ते परिवार को देखते हुए गांव में ही एक दूसरा नया और बड़ा घर बनवा रहे हैं ताकि वे सभी ज्यादा समय तक एक साथ रह सके।

    हालांकि, अब परिवार के कुछ लोग अपने बच्चों को शहरों में भेजने के लिए तैयार हो गए हैं।

    उनका मानना है कि उनके बच्चे गांव से बाहर जाकर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं और अपने-अपने जीवन में सफल होने की संभावनाओं को बेहतर कर सकते हैं।

    कारण

    जिओना ने क्यों की थी इतनी शादियां?

    जिओना एक समय राज्य में चुआन थार कोहरान (नई पीढ़ी का चर्च) नामक सहस्राब्दी ईसाई संप्रदाय का नेतृत्व करते थे, इसलिए लोग उन्हें भगवान द्वारा चुना गया व्यक्ति मानते थे।

    ऐसे में जब वे एक के बाद एक शादियां करते गए तो उन्हें उनके समुदाय या परिवार ने नहीं रोका। उल्टा स्थानीय लोग खुशी-खुशी अपनी बेटियों की शादी जिओना के साथ कर देते थे।

    बता दें कि उनका मजहब भी एक से ज्यादा शादी करने की अनुमति देता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिजोरम
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    मिजोरम

    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार ओडिशा
    मुजफ्फरनगर: नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोपी आश्रम संचालक बाबा और उसका शिष्य गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    मिजोरम: कार में 10 लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल नहीं भरवा सकेंगे, सरकार ने तय की सीमा कोरोना वायरस
    मिजोरम: छुट्टी पर था डॉक्टर, विधायक ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर बचाई जान गर्भवती महिलाओं के टिप्स

    अजब-गजब खबरें

    जर्मनी: किशोर ने हवा में कलाबाजी करते हुए पैरों से फोड़े गुब्बारे, बनाया विश्व रिकॉर्ड जर्मनी
    अमेरिका: युवक ने ऑनलाइन मंगाया था मिल्कशेक, आ गया पेशाब; घूंट लेने के बाद हुआ अहसास अमेरिका
    क्या आपको पता है, हरियाणा में बुजुर्ग पेड़ों को मिलती है पेंशन? जानें इस बारे में हरियाणा
    कनाडा: व्यक्ति ने उगाई 8 फुट से ज्यादा लंबी तोरई जैसी सब्जी, विश्व रिकॉर्ड टूटना तय कनाडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025