इंग्लैंड: लंबे और नकली नाखूनों ने बचाई युवती की जान, जानें मामला
क्या है खबर?
अगर सावधानी न बरती जाए तो बिजली से चलने वाली किसी भी चीज से करंट यानी बिजली का झटका लग सकता है। इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है।
अगर करंट तेज हो तो इससे व्यक्ति की जान जा सकती है या गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
हाल ही में इंग्लैंड निवासी एक युवती को भी करंट लगा, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि वह अपने नकली नाखूनों की वजह से करंट से सुरक्षित बच गई।
मामला
क्या है मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 वर्षीय निकोल फोरमैन एडिनबर्ग क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी से फिल्म और मीडिया की पढाई कर रही हैं।
हाल ही में वह गर्म पानी से नहाने के लिए बॉयलर को ठीक करने की कोशिश कर रही थी क्योंकि उसमें एक पैनल अलग हो गया था।
हालांकि, उस दौरान निकोल ने बॉयलर का मेन स्विच बंद नहीं किया और जब उन्होंने खुली हुई वायरिंग को छुआ तो उन्हें जोरदार करंट लगा।
जांच
नकली नाखूनों ने खतरनाक झटके से बचाया- डॉक्टर
करंट लगने के कारण निकोल अपनी जगह से 4 फीट दूर जाकर गिरी और करीब 2 मिनट तक बेहोश रहीं।
जब निकोल को होश आया तो वह कमरे के दूसरी तरफ फर्श पर लेटी थी। इसके बाद वह जांच के लिए तुरंत अस्पताल गईं।
अस्पताल में डॉक्टर ने निकोल से कहा कि उनके नकली नाखूनों ने उन्हें खतरनाक झटके से बचा लिया है, जिसके कारण उनकी जान भी जा सकती थी।
आलोचना
निकोल की मां हमेशा उनके नकली नाखूनों की करती थीं आलोचना
डॉक्टर की बात सुनकर निकोल हंसने लगी क्योंकि उनकी मां हमेशा से उनके अतिरिक्त लंबे और नकली नाखूनों की आलोचना करती रहती थी।
इसके बाद निकोल ने यह पूरी घटना अपनी मां को बताते हुए कहा कि उनके नकली नाखूनों ने अधिकांश करंट सहन कर लिया था, जिसके कारण वह सुरक्षित हैं।
निकोल की यह बात सुनकर उनकी मां खुश हो गईं कि उनकी बेटी के पास भरोसेमंद ऐक्रेलिक हैं, जिन्होंने उसकी जान बचाई है।
सावधानी
करंट लगने से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां
बिजली से चलने वाली चीजें जैसे कूलर, पंखा, टीवी आदि को छूते वक्त सबसे पहले उस उपकरण और उसके साथ मेन स्विच भी बंद करें।
इसके अलावा इस दौरान चप्पल जरूर पहनें और लकड़ी की मदद से काम करने की कोशिश करें।
अगर आपके सामने किसी व्यक्ति को करंट लगा है तो उसे हाथों से छूकर बचाने की बजाय लकड़ी की चीजों का इस्तेमाल करें ताकि आपको करंट न लगें।