NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / कोरिया में सड़क किनारे लगे पेड़ों पर लगाई गई ड्रिप; आखिर क्यों?
    अगली खबर
    कोरिया में सड़क किनारे लगे पेड़ों पर लगाई गई ड्रिप; आखिर क्यों?
    कोरिया में पेड़ बचाने का अनोखा तरीका

    कोरिया में सड़क किनारे लगे पेड़ों पर लगाई गई ड्रिप; आखिर क्यों?

    लेखन गौसिया
    Aug 13, 2023
    04:31 pm

    क्या है खबर?

    अभी तक आपने ग्लूकोज की ड्रिप चढ़ाकर किसी मरीज को ठीक होते तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी पेड़ों पर भी ड्रिप चढ़ाने के बारे में सुना है?

    यकीनन आपका जवाब न में होगा, लेकिन दक्षिण कोरिया में इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है।

    यहां पर सड़कों के किनारे लगे पेड़ के तने पर एक थैली लटकी है, जिससे जुड़ी ड्रिप पेड़ की जड़ में लगाई गई है।

    आइये जानें कि ऐसा करने के पीछे क्या वजह है।

    मामला

    क्या है मामला?

    पेड़ों पर "ग्लूकोज की ड्रिप" लगाए जाने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर @gauravkorea_vlog नामक एक यूजर ने साझा किया गया है।

    वीडियो में सड़क के किनारे लगे पेड़ों पर 1-1 थैली लटकाई गई है और इससे जुड़ी एक ड्रिप सीधे पेड़ की जड़ों में लगाई गई है।

    दरअसल, कोरिया में पेड़ों की सुरक्षा और उन्हें न्यूट्रीशंस से भरपूर तरल देने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया गया है।

    पेड़

    जंगल से उखाड़कर लगाए गए हैं पेड़

    वीडियो के साथ दिए गए वॉयस ओवर में बताया गया है कि सड़क के किनारे लगे जिन पेड़ों पर ड्रिप लगाई गई हैं, वो पेड़ जंगलों से उखाड़कर लगाए गए हैं।

    उन सभी पर लगी ड्रिप सीधे पेड़ की जड़ों में लगाया गया है। इससे उन्हें खाद की जरूरत नहीं पड़ेगी और पेड़ अपने आप बड़े होते जाएंगे।

    हालांकि, ये पेड़ एकदम सूखे हैं यानी इन पर एक भी पत्तियां नहीं लगी हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए अनोखा वीडियो

    Instagram post

    A post shared by gauravkorea_vlog on August 13, 2023 at 3:08 pm IST

    प्रतिक्रिया

    यूजर्स को पसंद आ रही तकनीक

    वीडियो में पेड़ों की इस तरह से देखभाल किए जाने पर लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा, 'हर जगह पेड़ों पर इतना ही ध्यान दिए जाने की जरूरत है।'

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'भारत में भी सरकार को ऐसी पहन करनी चाहिए।'

    तीसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत खूब जिसने भी पेड़ों की सुरक्षा के लिए ऐसा सोचा।'

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पेड़ों में भी जान होती है। सराहनीय कदम।'

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दुनियाभर में हर साल 500 करोड़ पेड़ लगाए जाते हैं, लेकिन इसके दोगुने 1,000 करोड़ पेड़ काट लिए जाते हैं। इस कारण मौजूदा वक्त में पेड़ों का संरक्षण ही हमारी सबसे बड़ी जरूरत है।

    ये इंसानों और दूसरे जानवरों के छोड़े हुए कार्बन को सोखते हैं और जमीन पर मिट्टी की परत को बनाए रखने का काम करते हैं।

    इसके अलावा ये इंसानों सहित अनगिनत प्रजातियों को भोजन प्रदान करते हैं।

    पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यावरण
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय वायुसेना ने मार गिराए पाकिस्तान के 9 विमान- रिपोर्ट  ऑपरेशन सिंदूर
    कार में फंसी चाबी कैसे निकालें? अपनाएं ये आसान तरीके  कार
    IPL 2025: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के हैं हकदार IPL 2025
    कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने अपना राज्यसभा नामांकन स्थगित किया DMK

    पर्यावरण

    अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो मरेंगे 10 करोड़ लोग, आएगा शीत युग- रिपोर्ट भारत की खबरें
    गर्मियों में घर को ठंडा रखने में मददगार हैं ये पौधे लाइफस्टाइल
    सुप्रीम कोर्ट की समिति ने बताया आखिर कितनी होती है एक पेड़ की कीमत वृक्ष संकट
    धरती बचाने में बनें सहभागी, जानें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर ग्लोबल वॉर्मिंग

    अजब-गजब खबरें

    जापान: भेड़िये की बेहद वास्तविक कॉस्ट्यूम बनवाने वाले व्यक्ति को नहीं होता इंसानों जैसा महसूस जापान
    हांगकांग: ऊंची इमारतों पर चढ़कर स्टंट करने वाले फोटोग्राफर की 68वीं मंजिल से गिरकर मौत  फ्रांस
    दिल्ली पुलिस ने 'काला चश्मा' गाने के जरिए दी आई फ्लू पर सलाह, देखिए वीडियो दिल्ली पुलिस
    रोमानियाई व्यक्ति ने 7वें प्रयास में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, एक घंटे में किए 3,378 पुश अप्स गिनीज बुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025