NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / गजब का है यह व्यक्ति, 450 से ज़्यादा बार छिदवाया हुआ है अपना शरीर
    अगली खबर
    गजब का है यह व्यक्ति, 450 से ज़्यादा बार छिदवाया हुआ है अपना शरीर

    गजब का है यह व्यक्ति, 450 से ज़्यादा बार छिदवाया हुआ है अपना शरीर

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Nov 11, 2019
    06:24 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया में कई ऐसे अजीबो-गरीब लोग हैं जो अपने पूरे शरीर पर टैटू गुदवा लेते हैं, वहीं कुछ अपने कान में बड़ा छेद करवा लेते हैं।

    आज हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति राल्फ बुचोल्ज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके शरीर पर टैटू होने के साथ-साथ दुनिया में सबसे ज़्यादा छेद करवाने का रिकॉर्ड है।

    हाल ही में उन्होंने अपने सिर पर एक जोड़ी 'डेविल हॉर्न्स' सेट भी लगवाया है।

    आइए उनके बारे में जानें।

    जानकारी

    राल्फ के शरीर पर हैं 450 से अधिक छेद

    बता दें जर्मनी के रहने वाले 60 वर्षीय राल्फ ने शरीर पर 450 से अधिक छेद करवाए हुए हैं। उनके पास दुनिया में सबसे ज़्यादा पियर्सिंग करवाने वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड भी है।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि राल्फ ने इस सप्ताह के अंत में ब्रसेल्स टैटू कन्वेंशन में एक जोड़ी 'डेविल हॉर्न्स' अपने सिर पर लगवाया है।

    जानकारी के अनुसार, टैटू और शरीर में अन्य बदलाव करवाने वाले ब्रसेल्स में होने वाले वार्षिक कन्वेंशन में अपना ऋंगार दिखाते हैं।

    प्रतियोगिता

    प्रतियोगिता में सबसे अलग दिख रहे थे राल्फ

    कन्वेंशन में आने वाले लोग दुनिया के कुछ बेहतरीन टैटू आर्टिस्ट से टैटू भी बनवा सकते हैं।

    दरअसल, यह कन्वेंशन एक प्रतियोगिता है, जहाँ दुनियाभर के टैटू आर्टिस्ट अपनी प्रतिभा दिखाते हैं।

    इस साल राल्फ डेविल हॉर्न्स की वजह से प्रतियोगिता में सबसे अलग दिख रहे थे।

    2017 में राल्फ ने कहा था, "मेरे शरीर पर पहले से ही कई छेद हैं, अगर उनसे कोई समस्या होती, तो मैं पहले ही उनसे छुटकारा पा लेता।"

    समस्या

    लुक की वजह से हवाई यात्रा के दौरान होती है परेशानी

    समय के साथ राल्फ के शरीर पर छेदों की संख्या बढ़ती गई। आज उनके मुँह और होंठों के आस-पास 96 छेद हैं।

    राल्फ़ का कहना है कि उन्हें अपने लुक की वजह से कोई परेशानी नहीं होती है। उन्हें केवल हवाई यात्रा के दौरान परेशानी होती है।

    2014 में उन्हें उनके लुक की वजह से दुबई में घुसने से रोक दिया गया था। इसके अलावा उन्हें रोज़ाना दिनचर्या में अपने अजीबो-गरीब लुक की वजह से कोई परेशानी नहीं होती है।

    जानकारी

    राल्फ ने अपने लिंग पर करवाए हैं 278 छेद

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राल्फ ने शरीर के अन्य अंगों की तरह अपने लिंग पर भी 278 छेद करवाए हैं। उनके अनुसार, इसकी वजह से उनकी सेक्स लाइफ़ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

    अन्य मामला

    इस व्यक्ति ने टैटू बनवाने पर ख़र्च किए थे लगभग 25 लाख रुपये

    इससे पहले ब्रिटेन के 33 वर्षीय क्रिस ने अपने चेहरे सहित पूरे शरीर पर टैटू बनवाने के लिए 28,000 पाउंड (लगभग 25 लाख रुपये) ख़र्च कर दिए थे।

    क्रिस ने 16 साल की उम्र में अपना पहला टैटू बनवाया था। आज उनके शरीर पर 600 से अधिक टैटू हैं।

    उनका सपना है कि एक दिन उनका पूरा शरीर टैटू से ढँका हो। उन्हें टैटू का इतना शौक है कि उन्होंने अपनी पलकों पर भी टैटू गुदवाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जर्मनी
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    जर्मनी

    सेक्स और टैटू पर भी टैक्स, जानें दुनिया के अजीबो-गरीब टैक्सों के बारे में दिल्ली
    जर्मनीः एंजेला मार्केल समेत कई बड़े नेताओं की निजी जानकारियां ऑनलाइन लीक एंजेला मार्केल
    इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत भारत की खबरें
    व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तोहफ़े में दिए 55 हज़ार ड्रेस, बनाया विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    121 सालों से ज़ंजीरों में जकड़ा है यह पेड़, एक अंग्रेज अधिकारी ने करवाया था गिरफ्तार भारत की खबरें
    दो बिछड़ी बहनों को एक सेल्फी ने मिलाया, 17 साल पहले चुरा ले गई थी नर्स अजब-गजब
    बिहार पुलिसकर्मियों का शपथ पत्र वायरल; छठी मैया की क़सम खाओ, तभी मिलेगी छुट्टी बिहार
    कैंसर के इलाज के लिए पैसे नहीं थे तो ख़रीदी लॉटरी, जीते डेढ़ करोड़ रुपये लॉटरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025