NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / छह साल के बच्चे ने दो घंटे में लगाए तीन हजार से ज्यादा पुश-अप्स, वीडियो वायरल
    अगली खबर
    छह साल के बच्चे ने दो घंटे में लगाए तीन हजार से ज्यादा पुश-अप्स, वीडियो वायरल

    छह साल के बच्चे ने दो घंटे में लगाए तीन हजार से ज्यादा पुश-अप्स, वीडियो वायरल

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jul 12, 2019
    05:26 pm

    क्या है खबर?

    सभी जानते हैं कि एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए कितना फ़ायदेमंद होता है। नियमित एक्सरसाइज करने से ताक़त तो मिलती ही है, स्वास्थ्य भी अच्छा होता है।

    एक्सरसाइज के दौरान पुश-अप्स करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे टोंड बॉडी और मज़बूत ट्राइसेप्स मिलते हैं।

    लेकिन क्या आप जानते हैं, रूस के एक छह साल के बच्चे ने दो घंटे में 3,270 पुश-अप्स लगा दिए।

    इतने पुश-अप्स लगा कर बच्चे ने इनाम में एक घर जीता है।

    एक्सरसाइज

    बिना रुके दो घंटे में लगाए 3,270 पुश-अप्स

    जानकारी के अनुसार, जहाँ कुछ लोग 40-50 पुश-अप्स लगाने में ही थक जाते हैं, वहीं रूस के एक छह साल के बच्चे ने दो घंटे में 3,270 पुश-अप्स लगाकर एक कीर्तिमान हासिल किया है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी 50-100 पुश-अप्स लगाने को आदर्श मानते हैं, ऐसे में इस बच्चे का कारनामा सभी को हैरान कर रहा है।

    शायद यही वजह है कि यह बच्चा इस समय इंटरनेट पर सनसनी बन गया है और उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    जानकारी

    रूसी बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस के नोवी रेडेंट के रहने वाले छह वर्षीय इब्राहिम ल्यानोव ने यह अद्भुत कारनामा किया है। इसकी वजह से ल्यानोव ने रूसी बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना स्थान बना लिया है।

    पुरस्कार

    क्लब ने ल्यानोव के परिवार को अपार्टमेंट देने का किया फ़ैसला

    केवल यही नहीं, ल्यानोव के इस पराक्रम के लिए इससे भी बेहतर पुरस्कार मिला है।

    दरअसल, 'चिंगिज' नाम का एक स्थानीय क्लब ल्यानोव की फ़िटनेस प्रतिभा से बहुत ही प्रभावित हुआ और उन्होंने ल्यानोव के परिवार को एक पूरा अपार्टमेंट (घर) देने का फ़ैसला किया।

    बता दें कि ल्यानोव और उनके पिता इस क्लब में एक नियमित सदस्य थे, जहाँ दोनों ने पुश-अप प्रतियोगिता को जीतने के लिए रोज़ाना कड़ी मेहनत की।

    जानकारी

    पुश-अप्स लगाते ल्यानोव का वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर इस समय ल्यानोव का एक वीडियो फ़ुटेज जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुश-अप्स लगा रहे हैं। उनको पुश-अप्स लगाता देखकर अच्छे-अच्छे फ़िटनेस फ़्रीक के मुँह खुले के खुले रह गए।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    हैरतअंगेज़ कारनामा करने वाला बच्चा

    Перерыв между подходами#спорт#тренировка#тамаев#хабиб#грозный#ростов#беркут#ахмат#5лет#конор

    A post shared by _rahimkuriev_95reg on Oct 29, 2018 at 8:56am PDT

    अन्य मामला

    बिना रुके 4,105 पुश-अप्स लगाने पर मिली थी कार

    हालाँकि, हाल के दिनों में खेल की अनोखी प्रतिभा दिखाकर बड़ा पुरस्कार जीतने वाले ल्यानोव रूस के इकलौते बच्चे नहीं हैं।

    इससे पहले 2018 में एक पाँच वर्षीय बच्चे को एक बार में बिना रुके 4,105 पुश-अप्स लगाने के लिए मर्सीडिज कार से सम्मानित किया गया था।

    बच्चे का नाम राखीम कुराएव था, जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के क़रीबी रमज़ान कादिरोव ने कार की चाबी सौंपी थी।

    जानकारी

    गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाहता है बच्चा

    ख़बरों के अनुसार, बिना रुके 4,105 पुश-अप्स लगाकर कार जीतने वाला लड़का दोबारा यह हैरतंगेज़ करतब करने का प्रयास करेगा, ताकि वो गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा सके।

    कीमत

    पुरस्कार में मिली कार की कीमत है 24 लाख रुपये

    कादिरोव ने एक रूसी अख़बार को बताया, "लड़के ने असंभव कारनामा कर दिखाया है। हम एक फ़िटनेस सेंटर पर मिले और साथ में वर्कआउट भी किया।"

    कादिरोव ने आगे कहा, "अब से लड़के के पिता को बेटे को फ़िटनेस सेंटर भेजने के लिए टैक्सी हायर नहीं करना होगा।"

    स्थानीय ख़बरों से पता चला है कि पाँच वर्षीय लड़के को जो मर्सीडिज कार पुरस्कार के तौर पर दी गई है, उसकी कीमत 28,000 पाउंड (लगभग 24 लाख रुपये) है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    पुश-अप्स लगाते बच्चा

    Общая тренировка с Дедушкой 😊☝️#тренировка#спорт#кадыров#хабиб#ахмат#грозный#5лет

    A post shared by _rahimkuriev_95reg on Nov 15, 2018 at 11:55pm PST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    कार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    रूस समाचार

    भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले दो समुद्री जहाजों में आग, 11 की मौत दुनिया
    दुनियाभर के इंटरनेट से कटने पर विचार कर रहा है रूस चीन समाचार
    यहाँ शादी करने पर मिलेगा 25 लाख रुपये का कर्ज, बच्चे पैदा करने पर कर्ज़ माफ़ जनसंख्या
    राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में AK-47 बनाने की फैक्ट्री लगाएगी मोदी सरकार भारतीय जनता पार्टी

    कार

    हुंडई की पैरों वाली कार सिर्फ सड़क पर चलेगी नहीं, दीवार पर भी चढ़ेगी, देखें वीडियो हुंडई मोटर कंपनी
    हुंडई की कारों पर मिल रही है Rs. 1.30 लाख तक की छूट, जल्द उठाएं फायदा बिज़नेस
    केरल के इस व्यक्ति ने 31 लाख रुपए में ख़रीदा भारत का सबसे महँगा कार नंबर भारत की खबरें
    अगर गाड़ी हो जाए चोरी तो यह प्रक्रिया पूरी कर पाएं क्लेम बिज़नेस

    अजब-गजब खबरें

    महिला ने की जिंदा ऑक्टोपस खाने की कोशिश तो ऑक्टोपस ने कर दिया हमला, देखें वीडियो चीन समाचार
    प्राइमरी स्कूल में दिया गया 15 भेड़ों को एडमिशन, जानें कारण फ्रांस
    चीन में अंतिम संस्कार के समय नाचने के लिए बुलाई जाती हैं लड़कियां, जानें कारण चीन समाचार
    बच्चे के जन्म के समय हुई माँ की मौत, महीनों बाद फोटो में नज़र आई परछाईं मलेशिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025