NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / रिक्शावाले ने फेसबुक पर तीन हज़ार लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फँसाया, अपनाई यह ट्रिक
    अगली खबर
    रिक्शावाले ने फेसबुक पर तीन हज़ार लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फँसाया, अपनाई यह ट्रिक

    रिक्शावाले ने फेसबुक पर तीन हज़ार लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फँसाया, अपनाई यह ट्रिक

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 06, 2019
    08:20 pm

    क्या है खबर?

    सोशल मीडिया आने के बाद से समाज में कई बदलाव हुए हैं। कुछ लोग इसका अच्छे कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कई लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं।

    हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया का इस तरह से इस्तेमाल किया गया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

    दरअसल, एक रिक्शावाले ने फेसबुक पर तीन हज़ार लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फँसाया।

    आइए जानें पूरा मामला।

    जानकारी

    लड़कियाँ ख़ुद भेजती थीं आपत्तिजनक तस्वीरें

    आपको जानकार हैरानी होगी कि रिक्शावाले ने एक ऐसा पैंतरा अपनाया कि उसके प्रेमजाल में आम लड़कियाँ ही नहीं बल्कि हाई प्रोफ़ाइल लड़कियाँ भी फँस गई। केवल यही नहीं लड़कियाँ ख़ुद ही उसे अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजती थीं।

    फ़ेक आईडी

    IPS नूरूल हसन के नाम से बनाई फ़ेक आईडी

    यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। वहीं का निवासी जावेद रिक्शा चलाता है।

    उसने फेसबुक पर IPS नूरूल हसन नाम से एक फ़ेक आईडी बनाई और लगभग तीन हज़ार लड़कियों से फेसबुक पर ही दोस्ती की।

    इसमें से कई लड़कियों को उसने अपने प्रेमजाल में फँसा लिया। बता दें कि वो कई फ़ेक आईडी से लड़कियों को फँसाता रहा है।

    IPS नूरूल हसन के नाम से आईडी बनाने के बाद उसकी आईडी में लड़कियों की भरमार हो गई।

    बयान

    मैं प्यार-मोहब्बत के लिए ही बना हूँ- रिक्शा चालक

    जब पुलिस ने जावेद को गिरफ़्तार किया, तो उसने बताया कि "मैं प्यार-मोहब्बत के लिए ही बना हूँ।"

    उसने जिस IPS नूरूल हसन के नाम से फ़ेक फेसबुक आईडी बनाई है, वो बरेली के ही रहने वाले हैं, जो इस समय महाराष्ट्र में तैनात हैं।

    जब जावेद ने IPS के नाम से फ़ेक आईडी बनाई थी, उस समय उसके बहुत कम दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे उसके दोस्तों की संख्या बढ़ती गई।

    उसके दोस्तों में सबसे ज़्यादा संख्या लड़कियों की है।

    प्रेमजाल

    कई हाई प्रोफ़ाइल लड़कियों को भी अपने प्रेमजाल में फँसाया

    जावेद ने अपनी फ़ेक आईडी के ज़रिए राजस्थान की नर्स और महिला वकील जैसी कई हाई प्रोफ़ाइल लड़कियों को भी अपने प्रेमजाल में फँसा लिया था।

    इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि उसके फ्रेंड लिस्ट में शामिल लड़कियाँ बिना माँगे ही उसे अपनी अश्लील तस्वीरें भेजती थीं।

    जावेद ने पुलिस को बेशर्मी से बताया कि उसे यह सब करने में बड़ा मज़ा आता था पर अब सज़ा भुगतनी पड़ेगी, ये पता नहीं था।

    चैट

    जावेद की फेसबुक चैट देखकर पुलिस भी हुई हैरान

    उसने आगे बताया कि उसके घर पर एक और फोन है, जिसमें वीडियो व कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है।

    52 वर्षीय जावेद 10वीं फेल है, लेकिन वह थोड़ी बहुत अंग्रेज़ी जानता है। फेसबुक चैट के दौरान उसे इसका फ़ायदा मिला और उसने लड़कियों से बात करना शुरू कर दिया।

    जब पुलिस ने जावेद के मोबाइल की फेसबुक चैट देखी, तो वो भी हैरान हो गई। कई लड़कियों को वह शादी के लिए भी कह चुका था।

    अन्य मामला

    UP पुलिस अधिकारी की पत्नी को बनाया अपना शिकार

    बता दें कि इसी तरह का एक मामला कुछ दिन पहले लखनऊ में सामने आया था, जहाँ एक आदमी ने औरत बनकर सरकारी अधिकारियों की पत्नियों से दोस्ती की और बाद में आपत्तिजनक कॉल करके उन्हें परेशान भी किया।

    जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने साक्षी पटेल नाम से फ़ेक फेसबुक अकाउंट बनाया था। अज्ञात व्यक्ति ने एक UP पुलिस अधिकारी की पत्नी को भी अपना शिकार बनाया।

    जानकारी मिलने तक पुलिस इस मामले की जाँच कर रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फेसबुक
    उत्तर प्रदेश
    बरेली
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    फेसबुक

    श्रीलंका बम धमाके: 290 लोगों की मौत, 500 घायल, मरने वालों में 5 भारतीय शामिल सुषमा स्वराज
    नकली वेरिफिकेशन मैसेज भेजकर किया जा रहा है व्हाट्सऐप अकाउंट हैक, ऐसे बचें व्हाट्सऐप
    #NewsBytesExclusive: फेसबुक पर देशद्रोह का केस करने वाले रक्षा विशेषक्ष अभिजीत अय्यर मित्रा से खास बातचीत ट्विटर
    2070 तक फेसबुक पर जीवित लोगों से ज्यादा होंगे मृत लोगों के अकाउंट सोशल मीडिया

    उत्तर प्रदेश

    उन्नाव रेप पीड़िता की स्थिति अभी भी नाजुक, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली ट्रांसफर किया केस भारतीय जनता पार्टी
    उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली ट्रांसफर किए सभी मामले, पीड़िता को 25 लाख मुआवजा दिल्ली
    उन्नाव रेप केस: पीड़िता की हालत नाजुक, मां ने किया दिल्ली ले जाने से इनकार दिल्ली
    अयोध्या विवाद में मध्यस्थता रही नाकाम, 6 अगस्त से रोजाना सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट दिल्ली

    बरेली

    यूपी: भाजपा विधायक की बेटी ने कहा, दलित से की शादी इसलिए मारना चाहते हैं पिता भारतीय जनता पार्टी
    मुंबई: प्रेम विवाह से नाराज था पिता, पैर छूने झुकी गर्भवती बेटी तो कर दी हत्या मुंबई

    अजब-गजब खबरें

    पड़ोसी कुत्ते से 'अवैध संबंध' के शक में मालिक ने अपने कुत्ते को घर से निकाला केरल
    नाइकी के एक जोड़ी जूते तीन करोड़ रुपये में हुए नीलाम, जानिए क्या है ख़ास न्यूयॉर्क शहर
    तेलंगाना: बच्चे ने किया स्कूल जानें से मना तो माँ ने बुला ली पुलिस तेलंगाना
    डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाले 1.5 किलो गहने, सिक्के और कई चीज़ें पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025