NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ऑस्ट्रेलिया: महिलाओं की ब्रा के साइज के हिसाब से पब दे रहा मुफ्त ड्रिंक, हुई निंदा 
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया: महिलाओं की ब्रा के साइज के हिसाब से पब दे रहा मुफ्त ड्रिंक, हुई निंदा 
    ब्रा के साइज के आधार पर मुफ्त ड्रिंक देने वाले पब की हुई आलोचना

    ऑस्ट्रेलिया: महिलाओं की ब्रा के साइज के हिसाब से पब दे रहा मुफ्त ड्रिंक, हुई निंदा 

    लेखन गौसिया
    Jun 05, 2023
    07:04 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी कहेंगे कि क्या ऐसा भी होता है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक पब ने महिलाओं को उनकी ब्रा के आकार के आधार पर मुफ्त ड्रिंक ऑफर करने की योजना बनाई।

    इसके लिए सोशल मीडिया पर प्रचार भी किया गया, लेकिन इसके कारण पब को अलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने इसे रद्द कर दिया।

    आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    योजना

    क्या है ब्रा के साइज वाली योजना?

    यह मामला ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में स्थित वूलशेड ऑन हिंडले नामक पब का है। इस पब ने महिलाओं को मुफ्त ड्रिंक ऑफर करने के लिए एक अजीबोगरीब और अनोखी योजना अपनाई।

    इसके मुताबिक, A-कप साइज ब्रा पहनने वाली महिलाओं को 1 मुफ्त ड्रिंक मिलेगी, जबकि B-कप ब्रा पहनने वाली महिलाओं को 2 ड्रिंक और C-कप वाली महिलाओं को 3 ड्रिंक मुफ्त में उपलब्ध होंगी।

    इसके अलावा इसे साबित करने के लिए महिलाओं को अपनी ब्रा उतारने की भी जरूरत थी।

    पोस्ट

    योजना के प्रचार में क्या लिखा था?

    इस योजना के प्रचार में पब द्वारा हटाए गए फेसबुक पोस्ट पर लिखा था, 'द बिग द बेटर (जितना बड़ा उतना बेहतर)। ब्रा पहनना बहुत असुविधाजनक है, इसलिए इसे शेड में लटका दें और ढीला कर दें... इसका मतलब है कि आप भी लड़के हैं।'

    इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने इसकी कड़ी निंदा की। एक व्यक्ति ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि क्या अधिक अपमानजनक है। शारीरिक भेदभाव या यह तथ्य कि लोग वूलशेड जाते हैं।'

    माफीनामा

    आलोचना के बाद पब ने पोस्ट किया माफीनामा

    आलोचना के बाद पब ने सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि वे आगे के प्रचारों में अधिक समावेशी कार्यक्रम तैयार करेंगे।

    पोस्ट में लिखा, 'हम उन चिंताओं को दूर करना चाहते हैं, जो हमारे क्लब द्वारा साझा किए गए एक हालिया पोस्ट के संबंध में उठाई गई हैं। हम इसके लिए माफी मांगते हैं कि हमारी उस पोस्ट की वजह से कुछ लोगों को असहज और शर्मसार महसूस हुआ, लेकिन हमारा इरादा ऐसा बिल्कुल नहीं था।'

    जानकारी

    आगे की समावेशी कार्यक्रमों के लिए पब ने जनता से मांगे सुझाव

    पोस्ट के मुताबिक, पब ने पुराने प्रचार को रद्द कर दिया और अब आगे की विभिन्न प्रचारों के लिए विचार कर रहा है, जो मजेदार, सुरक्षित और समावेशी वातावरण को बढ़ावा देगा।

    पोस्ट में आगे लिखा, 'इसे सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ प्रबंधन सभी प्रचार गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा जनता की प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है, इसलिए हम इसके लिए आपके सुझावों का भी स्वागत करते हैं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया
    सोशल मीडिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    ऑस्ट्रेलिया

    व्हाट्सऐप पर 'हाय मॉम' मैसेज कर जालसाजों ने लोगों से ठगे 60 करोड़ रुपये व्हाट्सऐप
    ऑस्ट्रेलिया: बिल्ली के इलाज पर महिला ने खर्च किए 7 लाख रुपये, नहीं निकली कोई बीमारी पशु चिकित्सक
    इस पक्षी ने बिना रुके 11 दिन में भरी 13,560 किलोमीटर की उड़ान, बनाया रिकॉर्ड गिनीज बुक
    ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर की दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे मेलबर्न

    सोशल मीडिया

    गूगल चैट यूजर्स अब मैसेज कोट करके कर सकेंगे रिप्लाई, कंपनी ने पेश किया नया फीचर  गूगल
    व्हाट्सऐप यूजर्स रहे सतर्क, जालसाज अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर आप से कर सकते हैं ठगी व्हाट्सऐप
    फेसबुक यूजर्स रहें सावधान, वेरीफाइड अकाउंट हैक कर संदिग्ध लिंक शेयर कर रहे हैं जालसाज फेसबुक
    चीन: सोशल मीडिया से हटाए जा रहे गरीबी के बारे में बताने वाले वीडियो  चीन समाचार

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: जवान दिखने के लिए पिता-बेटे का खून चढ़वाता है व्यक्ति, खर्च करता है करोड़ों रुपये अमेरिका
    भारत की ये 5 जगह हैं बेहद रहस्यमयी, वैज्ञानिकों के लिए भी बनी हुई हैं पहेली राजस्थान
    यूरोप: चेक गणराज्य के व्यक्ति ने लगभग 10 घंटे प्लैंक करके बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड  यूरोप
    ये हैं दुनिया की 4 सबसे महंगी आइसक्रीम, करोड़ों रुपये तक है कीमत गिनीज बुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025