NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इंग्लैंड: रहस्यों से भरी है 500 साल पुरानी यह पोजी अंगूठी, अक्टूबर में की जाएगी नीलाम
    अगली खबर
    इंग्लैंड: रहस्यों से भरी है 500 साल पुरानी यह पोजी अंगूठी, अक्टूबर में की जाएगी नीलाम
    अक्टूबर में होगी इस पोजी अंगूठी की नीलामी

    इंग्लैंड: रहस्यों से भरी है 500 साल पुरानी यह पोजी अंगूठी, अक्टूबर में की जाएगी नीलाम

    लेखन गौसिया
    Aug 22, 2023
    01:31 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड में एक मेटल डिटेक्टरिस्ट ने सदियों पुरानी एक सोने की पोजी अंगूठी की खोज की है।

    जानकारी के मुताबिक, यह पोजी अंगूठी 16वीं सदी की प्रेम की निशानी है, जिसका वजन लगभग 15 ग्राम है और इस पर एक रहस्यमय संदेश 'आई मीन राइट' लिखा हुआ है।

    यह अंगूठी काफी खास है और इस साल के आखिर तक इसकी नीलामी भी की जाएगी।

    आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    अंगूठी

    एंडी ने मेटल डिटेक्टिंग कार्यक्रम के दौरान खोजी पोजी अंगूठी

    लगभग 500 साल पुरानी इस अंगूठी का पता 57 वर्षीय एंडी टेलर ने 2020 में मेटल डिटेक्टिंग क्लब कार्यक्रम के दौरान लगाया गया था।

    उस दौरान उन्होंने शेरवुड जंगल के पास नॉटिंघम के एक खेत में इस अंगूठी की खोज की।

    एंडी के मुताबिक, यह अंगूठी नॉटिंघम के शेरिफ या उसके परिवार के किसी सदस्य द्वारा छिपाए गए खजाने का हिस्सा हो सकता है।

    शेरिफ यानी एक सरकारी अधिकारी, जिसके अलग-अलग कर्तव्य होते हैं।

    पहचान

    ऐसे हुई अंगूठी की पहचान

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडी ने जब इस अंगूठी की खोज की तो उसके थोड़ी देर बाद उनके दोस्त 65 वर्षीय ग्राहम हैरिसन को भी एक सिगनेट अंगूठी मिली, जिस पर जेनिसन परिवार का नाम लिखा है।

    जेनिसन परिवार ने सालों पहले नॉटिंघम के हाई शेरिफ के रूप में काम किया था, इसलिए उस जगह के आसपास मिली सभी चीजों को शेरिफ की मानी जा रही हैं।

    हैरिसन की खोजी अंगूठी पिछले साल नीलामी में 9 लाख रुपये में बिकी थी।

    बयान

    एंडी ने क्या कहा?

    इस मामले पर एंडी ने कहा, "जिस जगह पर हमें अंगूठियां मिली हैं, वहां पर कुछ सिक्के भी मिले, जो मूल रूप से एक ही व्यक्ति के हो सकते हैं क्योंकि सभी चीजें बहुत पास पाई गई हैं। ऐसा लगता है कि शेरिफ परिवार ने यह कीमती सामान एक ही समय में दफनाया होगा। मैं चाहता हूं कि यह अंगूठी किसी ऐसे व्यक्ति के पास जाए, जो इसके ऐतिहासिक मूल्य की सराहना करें, इसलिए मैं इसकी नीलामी कर रहा हूं।"

    जानकारी

    अक्टूबर में नीलाम होगी पोजी अंगूठी

    जानकारी के मुताबिक, पोजी अंगूठी को इस साल अक्टूबर महीने की शुरुआत में हैनसन नीलामीकर्ताओं में 2-3 लाख के गाइड पीस के साथ बेचा जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस अंगूठी की कीमत 5.30 लाख रुपये तक हो सकती है।

    बयान

    नीलामी घर के मालिक ने अंगूठी के बारे में क्या कहा? 

    नीलामी घर के मालिक चार्ल्स हैनसन ने कहा, "पोजी अंगूठी अपने रहस्यमय संदेश और नॉटिंघम के शेरिफ या जेनिसन परिवार से संबंधित है। इस तरह की अंगूठियां अक्सर सगाई या शादी में इस्तेमाल की जाती थीं। अंगूठी के अंदर संदेश पहनने वाले और देने वाले के अलावा सभी के लिए एक रहस्य ही है। इसके वजन से लगता है कि इसका मालिक बहुत अमीर था और यह अंगूठी प्यार की निशानी के रूप में दी गई थी।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड
    नॉटिंघम
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंग्लैंड

    इंग्लैंड: 277 रुपये में मिल रहा 3.7 करोड़ रुपये का आलीशान घर, जानें वजह लॉटरी
    भारतीय प्रेमी के लिए मैनचेस्टर से आगरा आई ब्रिटिश नर्स, हिंदू रीति-रिवाज से की शादी आगरा
    बाल दिवस: पहले 14 नवंबर को नहीं मनाया जाता था यह दिवस, जानिए दिलचस्प बातें बाल दिवस
    इंग्लैंड: कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई के दौरान आने लगीं अश्लील आवाजें, चेतावनी के बावजूद नहीं रुकीं अजब-गजब खबरें

    नॉटिंघम

    ब्रिटेन: इंसान की आंखों और बालों से बनी है यह डॉल, देखकर डर जाते हैं लोग टेक्सास

    अजब-गजब खबरें

    बिहार: युवक ने लकड़ी की सबसे छोटी चम्मच बनाकर बनाया रिकॉर्ड; जानिए इसका आकार बिहार
    अमेरिका: व्यक्ति ने बिना रुके 13 घंटे से ज्यादा समय तक करतब दिखाकर बनाया रिकॉर्ड अमेरिका
    इंदौर: मकान मालिक ने सिर्फ 1 रुपये में सौंप दिया किरायेदारों को अपना मकान, जानिए कारण  मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र: टमाटरों की निगरानी के लिए किसान ने खेत में लगाया CCTV कैमरा, जानिए पूरा मामला महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025