NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पतियों की इस आदत से नाराज रहती हैं पत्नियां, सर्वे में आया सामने
    अगली खबर
    पतियों की इस आदत से नाराज रहती हैं पत्नियां, सर्वे में आया सामने
    पत्नी को खुश करने के तरीके (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

    पतियों की इस आदत से नाराज रहती हैं पत्नियां, सर्वे में आया सामने

    लेखन गौसिया
    Jan 12, 2024
    07:08 pm

    क्या है खबर?

    अकसर पतियों को आपने यह कहते हुए सुना होगा कि कुछ भी कर लो पत्नियां खुश ही नहीं रहती, लेकिन क्या आपको पता है कि असल परेशानी तो यह है कि ज्यादातर पुरुष समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर उनकी पत्नियां किन चीजों से दुखी या नाखुश हैं।

    हालांकि, अब आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको पत्नियों की नाराजगी का कारण बताने वाले हैं।

    चलिए फिर शुरू करते हैं।

    कारण

    इस बात से नाराज रहती हैं पत्नियां

    जापान में हुए एक सर्वे के मुताबिक, आधे से ज्यादा विवाहित महिलाएं अपने पतियों द्वारा घर पर किए जाने वाले काम की मात्रा से नाखुश रहती हैं।

    अगर कुछ पति घर के कामकाज में हाथ बटांते हैं तो उसकी मात्रा इतनी कम होती है कि महिलाएं उससे असंतुष्ट रहती हैं।

    करीब 15 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं का कहना है कि उनके पति घर के किसी भी काम में उनकी बिल्कुल मदद नहीं करते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं।

    आंकड़े

    कितनी प्रतिशत महिलाओं को है घर के काम न करने की शिकायत?

    आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 40 प्रतिशत महिलाओं ने पतियों द्वारा कम मदद करने पर नाराजगी जताई है।

    इसके अलावा 15.5 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि उनके पतियों ने कभी भी घर के किसी काम में उनकी मदद नहीं की, वहीं 16.7 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि वे उनके पति द्वारा किए जाने वाले घर के कामों से संतुष्ट हैं, जबकि 28 प्रतिशत ने कहा उनके पतियों ने कम काम किया, लेकिन उन्हें इससे दिक्कत नहीं है।

    बुरी आदतें

    पुरुषों की इन आदतों से भी नाराज रहती हैं पत्नियां

    घर के कामों में मदद न करने के अलावा पतियों की कुछ खराब आदतों की वजह से भी अकसर पत्नियां नाराज रहती हैं।

    इन आदतों में पुरुषों द्वारा गंदे तरीके से रहना शामिल है, जैसे कि वे अपने पहने हुए मोजे उतारकर फर्श पर ही छोड़ देते हैं। वे न ही उन मोजे को ठीक से खोलते हैं और न ही उन्हें सही जगह पर रखते हैं।

    जानकारी

    छोटी-छोटी चीजों की उम्मीद करती हैं पत्नियां

    ये शिकायतें भले ही पुरुषों को आम और छोटी लग सकती हैं, लेकिन ये चीजें महत्वपूर्ण हैं।

    महिलाएं अपने पतियों से सिर्फ साधारण-सी चीजों की उम्मीद करती हैं। जब पति इन चीजों का ख्याल करते हैं और घर के कामों में मदद करते हैं तो पत्नियों को लगता है कि उन्हें एक ऐसा जीवनसाथी मिला है, जो उनकी परवाह करता है और उन्हें सपोर्ट करता है।

    आप भी इन छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दें। इससे आपकी पत्नियां जरूर खुश रहेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    KTM के दिवालिया होने से पहले बजाज ने लिया करोड़ों का लोन, करेगी निवेश  बजाज
    क्या भारत और पाकिस्तान के बीच आज खत्म होगा संघर्ष विराम? सेना ने दिया जवाब  भारतीय सेना

    जापान

    चंद्रयान-3 के बाद भारत के अगले चंद्र मिशन का नाम क्या होगा? चंद्रयान-3
    #NewsBytesExplainer: रेडियोएक्टिव पानी क्या है और इससे किस तरह के नुकसान का डर? कैंसर
    जापान ने हवाओं के कारण टाली चांद मिशन की लॉन्चिंग, ये था उद्देश्य अंतरिक्ष अभियान
    जापान: कुत्ते जैसी कॉस्ट्यूम पहनने वाले व्यक्ति ने कहा- और लोग उनके जैसा बनना चाहते हैं सोशल मीडिया

    अजब-गजब खबरें

    ऑस्ट्रेलिया: नौका दौड़ में पहली बार इंसानों के साथ बिल्ली भी लेगी हिस्सा, होगा ऐतिहासिक पल ऑस्ट्रेलिया
    बेटे ने मां को दिया खास तोहफा, मृत पिता की आवाज को AI से किया जिंदा  अमेरिका
    अमेरिका: डॉक्टर ने एक बार में ही किया मरीज के सारे दांतों का इलाज, अब फंसा अमेरिका
    पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल, अलग-अलग देशों में लागू हैं ऐसे ही अजीबोगरीब कानून  श्रीलंका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025