NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / आठ साल की लड़की ने 20 मिनट में तोड़ी 350 टाइल्स, बनाएँ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
    अजब-गजब

    आठ साल की लड़की ने 20 मिनट में तोड़ी 350 टाइल्स, बनाएँ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

    आठ साल की लड़की ने 20 मिनट में तोड़ी 350 टाइल्स, बनाएँ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Nov 25, 2019, 06:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आठ साल की लड़की ने 20 मिनट में तोड़ी 350 टाइल्स, बनाएँ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

    दुनिया में हर रोज़ लाखों बच्चे पैदा होते हैं। इन्ही में से कुछ बच्चे अद्भुत प्रतिभा के साथ जन्म लेते हैं, जो आगे चलकर इतिहास रचते हैं। वो कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे पूरी दुनिया में उनका नाम होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही आठ वर्षीय लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 20 मिनट में 350 टाइल्स तोड़कर इतिहास रच दिया है। साथ ही लड़की ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए हैं। आइए जानें।

    20 मिनट में बनाए 102 ऑरिगेमी मॉडल

    जानकारी के अनुसार, हैदराबाद की आठ साल की पीडीवी सहरूदा ने शनिवार को दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। सहरूदा के इस कारनामे को एलीट वर्ल्ड रिकॉर्ड LLC USA ने मान्यता दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सहरूदा ने 20 मिनट में ही 102 ऑरिगेमी मॉडल बनाए और इतने ही समय में उन्होंने 350 सेरेमिक टाइल्स भी तोड़ी। इस अद्भुत कारनामे के बाद से पूरी दुनिया में आठ वर्षीय सहरूदा की चर्चा हो रही है।

    पहले उत्तर कोरिया की महिला खिलाड़ी के नाम था यह रिकॉर्ड

    ख़बरों के अनुसार, इससे पहले यह रिकॉर्ड उत्तर कोरिया की एक महिला खिलाड़ी के नाम था। उस महिला खिलाड़ी ने 20 मिनट में 262 सेरेमिक टाइल्स तोड़ी थी। वहीं, इस बच्ची ने उतने ही समय में 350 टाइल्स तोड़कर अनोखा कारनामा कर दिखाया है।

    मैं तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रही थी- सहरूदा

    मैं तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रही थी- सहरूदा

    सहरूदा के अनुसार, "मैं तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन दो ही बना पाई। मैंने कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं पिछले एक साल से कराटे सीख रही हूँ और अब तक ग्रीन बेल्ट ले चुकी हूँ। सेरेमिक टाइल्स वाले इवेंट के लिए मैं अपनी ट्रेनर के साथ पाँच मिलिमीटर मोटी टाइल्स को तोड़ने की प्रैक्टिस कर रही थी।" इतनी छोटी उम्र में यह कारनामा करना वाक़ई क़ाबिले तारीफ़ है।

    मेरा मक़सद ज़्यादा से ज़्यादा लड़कियों को ट्रेंड करना- ट्रेनर

    वहीं, सहरूदा की ट्रेनर अश्विनी आनंद ने बताया, "मैंने 2017 के WKU वर्ल्ड चैंपियन में सेकेंड डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल किया है। मेरा मक़सद ज़्यादा से ज़्यादा लड़कियों को ट्रेंड करना है।" उन्होंने आगे कहा, "सहरूदा की अभी शुरुआत है। सहरूदा वर्ल्ड चैंपियनशिप और दूसरी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रही हैं। आशा है कि आने वाले समय में सेल्फ डिफ़ेंस हर बच्चे के लिए महत्वपूर्ण हो जाएगा।"

    बंद आँखों से दो मिनट सात सेकेंड में हल किया रूबिक क्यूब

    इससे पहले तमिलनाडु की छह साल की सारा ने शुक्रवार को अपनी आँखों पर पट्टी बांधकर कविता पढ़ते हुए केवल डो मिनट सात सेकेंड में 2X2 रूबिक क्यूब को हल करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। सारा की इस उपलब्धि के लिए उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। सबसे हैरानी कि बात ये है कि सारा ने रिकॉर्ड बनाने से केवल चार महीने पहले रूबिक के साथ खेलना शुरू किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हैदराबाद
    अजब-गजब खबरें
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है आलिया भट्ट
    इन 5 आयुर्वेदिक उत्पादों का रोजाना करें इस्तेमाल, घर पर बनाना है बेहद आसान आयुर्वेद
    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार
    गणतंत्र दिवस समारोह में योगी के बगल में बैठने के लिए नेताओं में होड़, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    हैदराबाद

    स्पाइजेट की फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी करने वाला शख्स गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल स्पाइसजेट
    तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के बेटे ने कॉलेज में छात्र को जमकर पीटा, वीडियो वायरल भाजपा समाचार
    हैदराबाद: कुत्ते से बचने के लिए स्विगी डिलीवरी बॉय ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, मौत हैदराबाद पुलिस
    महामारी के बाद रियल एस्टेट ने पकड़ी रफ्तार, 2022 में 4 लाख घरों का हुआ निर्माण महामारी

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका के इस शहर में कुत्तों को घुमाने के लिए रोज आती है बस, वीडियो वायरल अलास्का
    कर्नाटक के 8 वर्षीय ऋषि का आइंस्टीन से भी तेज है दिमाग, मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार कर्नाटक
    महाराष्ट्र: सिर्फ एक छात्र के लिए चलता है यह सरकारी स्कूल, शिक्षक भी है सिर्फ एक सरकारी स्कूल
    दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान बनीं स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा, 115 साल है उम्र स्पेन

    गिनीज बुक

    मिलिए दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते 'स्पाइक' से, इतनी है उम्र अमेरिका
    ओडिशा के कलाकार ने बनाई मात्र 5 मिलीमीटर की दुनिया की 'सबसे छोटी हॉकी स्टिक' हॉकी विश्व कप
    एलन मस्क ने बनाया व्यक्तिगत संपत्ति गंवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, हुआ इतना नुकसान एलन मस्क
    इन 2 भारतीयों ने लगभग 3 दिन में पूरी की 7 महाद्वीपों की यात्रा, बनाया रिकॉर्ड यात्रा

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023