NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / लड़की के हैं तीन बॉयफ़्रेंड, तीनों से करती है प्यार, बॉयफ़्रेंड को भी परेशानी नहीं
    लड़की के हैं तीन बॉयफ़्रेंड, तीनों से करती है प्यार, बॉयफ़्रेंड को भी परेशानी नहीं
    अजब-गजब

    लड़की के हैं तीन बॉयफ़्रेंड, तीनों से करती है प्यार, बॉयफ़्रेंड को भी परेशानी नहीं

    लेखन प्रदीप मौर्य
    March 07, 2019 | 07:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लड़की के हैं तीन बॉयफ़्रेंड, तीनों से करती है प्यार, बॉयफ़्रेंड को भी परेशानी नहीं

    प्यार के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत अहसास होता है। अब तक आपने लड़की हो या लड़का, दोनों को किसी एक से प्यार करते देखा होगा, लेकिन 24 साल की लड़की तीन लड़कों से प्यार करती है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि उसके तीनों बॉयफ़्रेंड एक-दूसरे को जानते हैं और तीनों इस रिश्ते से सहज हैं। इस तरह के रिश्ते को 'पॉलीएमरस रिलेशनशिप (Polyamorous Relationship)' कहते है। आइए विस्तार से जानें।

    क्या है 'पॉलीएमरस रिलेशनशिप'

    पॉलीएमरी ग्रीक और लैटिन भाषा के दो शब्दों Poly और Amor से मिलकर बना है। Poly का मतलब है एक से ज़्यादा और Amor का मतलब है प्रेम, यानी एक समय में एक से ज़्यादा लोगों से प्रेम करना। पॉलीएमरी रिलेशनशिप में सबसे ज़रूरी बात होती है रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता। इस रिश्ते में शामिल हर पार्टनर एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं और आपसी सहमति के बाद ही यह रिश्ता आगे बढ़ता है।

    लड़की की कहानी उन्ही की ज़ुबानी

    लड़की ने बताया कि जब उन्हें पहली बार प्यार हुआ तब वो 13-14 साल की थी। दोनों काफ़ी ख़ुश थे, तभी वो किसी और की तरफ़ आकर्षित होने लगी। वो अपने पहले पार्टनर को नहीं छोड़ना चाहती थी, जिस वजह से वो 'आइडेंटिटी क्राइसिस' से जूझने लगी। लोगों ने उन्हें चरित्रहीन कहना शुरू कर दिया। इसके बाद वो काउंसलर के पास गई। काउंसलर ने उन्हें समझा और साथ ही कहा, कोई लड़का कैसे इस रिश्ते को स्वीकार कर सकता है।

    आधुनिक रिश्तों पर किताब पढ़कर दूर हुई परेशानी

    काउंसलर की बात से वो काफ़ी परेशान हो गईं और पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं। वहाँ उन्हें आधुनिक रिश्तों, सेक्स और इवोल्यूशन पर कई किताबें पढ़ने को मिली। इसके बाद उनकी परेशानी दूर हो गई।

    विदेश में मिले दो अन्य साथी

    विदेश जाने के बाद उन्हें एक बड़ी उम्र का साथी मिला, जो बहुत समझदार था। उन्होंने उनसे अपने बारे में बात की और व्यक्ति को उनके विचारों से कोई परेशानी नहीं थी। दोनों का रिश्ता सही चल रहा था कि तभी वो एक अन्य व्यक्ति के क़रीब जानें लगीं। उसे सैद्धांतिक तौर पर पॉलीएमरी से कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन असल रूप में यह रिश्ता सामने आने पर वह परेशान हो गया और अजीबो-गरीब बातें करनी शुरू कर दी।

    फेसबुक ग्रूप से जीवन लौटा पटरी पर

    कुछ समय बाद वो वापस भारत आ गईं। तब तक उनके पास पॉलीएमरी की काफ़ी जानकारी इकट्ठी हो गई थी। समय के साथ उन्हें पता चला कि भारत में भी काफ़ी लोग पॉलीएमरस हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके लिए ग्रूप्स और कम्यूनिटी भी बना रखी हैं। फेसबुक पर ही उन्हें 'बेंगलुरु पॉलीएमरी' ग्रूप के बारे में पता चला। वो उनके कई इवेंट में गईं, जहाँ उन्हें अच्छा लगा। धीरे-धीरे उनका जीवन पुनः पटरी पर आ गया।

    समझने के बाद हुआ तीन लोगों से प्यार

    जब उनका जीवन पटरी पर आ गया तो उन्हें डेटिंग ऐप पर एक लड़का मिला। उन्होंने उसे अपने बारे में सबकुछ बता दिया और रिश्ता चलने लगा। छह महीने बाद उन्हें कोई और पसंद आया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बन गया। इससे पहले बॉयफ़्रेंड को दुख तो हुआ, लेकिन वो समझ गया। तभी वो समझ गईं कि इसके साथ रिश्ता लंबे समय तक चलेगा। कुछ समय बाद उन्हें फिर तीसरा साथी मिला। उसके साथ भी रिश्ता आगे बढ़ा।

    पहले वाले बॉयफ़्रेंड के साथ बिताती हैं ज़्यादा समय

    इस हिसाब से देखा जाए तो एक ही समय में उनके तीन बॉयफ़्रेंड हैं और तीनों एक-दूसरे को जानते हैं। तीनों में से सबसे ज़्यादा समय वो पहले वाले बॉयफ़्रेंड के साथ बिताती हैं।

    लोग कहते हैं वेश्या, तो देती हैं ऐसे जवाब

    उन्होंने अपने बारे में अपने माता-पिता को बताया। उनके माता-पिता ने उन्हें इस रूप में स्वीकार तो कर लिया, लेकिन उन्हें पॉलीएमरी की अवधारणा समझ में नहीं आती है। कई लोग उनके बारे में जानकर उन्हें वेश्या और चरित्रहीन कहते हैं। अब उन्हें इन सब बातों से फर्क पड़ना बंद हो गया है। जब कोई ज़्यादा इस बारे में कहता है तो वो सीधे उन्हें जवाब देती हैं कि, "हाँ मुझे अलग-अलग लड़कों के साथ रिश्ते रखना पसंद है।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    अजब-गजब खबरें

    भारत की खबरें

    आतंकवाद पर पाकिस्तान फिर बेनकाब, आतंकी संगठन का सरगना हुआ इमरान खान की पार्टी में शामिल पाकिस्तान समाचार
    भारत में सबसे तेजी से बढ़ रही है अरबपतियों की संख्या, मुंबई 12वां सबसे धनी शहर मुंबई
    मुशर्रफ का खुलासा, भारत पर हमला करने के लिए पाकिस्तान करता रहा है जैश-ए-मोहम्मद का इस्तेमाल पाकिस्तान समाचार
    खुफिया जानकारी पाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन के साथ की थी मारपीट, रखा प्यासा पाकिस्तान समाचार

    अजब-गजब खबरें

    दिल का दौरा पड़ने से हुई पुलिसवाले की मौत तो पालतू ऊँट ने छोड़ा खाना-पीना गुजरात
    पड़ोसी देश में जल्लाद की नौकरी के लिए युवा पागल, विदेशी ने भी किया आवेदन नफरती अपराध
    दही समझकर आधा डब्बा पेंट पी गए 90 साल के दादा, ट्विटर पर पोस्ट वायरल ट्विटर
    सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डालकर जहाज़ उड़ाते समय सो गया पायलट, वीडियो वायरल चीन समाचार
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023