NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जर्मनी: किशोर ने हवा में कलाबाजी करते हुए पैरों से फोड़े गुब्बारे, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    जर्मनी: किशोर ने हवा में कलाबाजी करते हुए पैरों से फोड़े गुब्बारे, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    जर्मनी के किशोर ने गुब्बारे फोड़ने का बनाया विश्व रिकॉर्ड

    जर्मनी: किशोर ने हवा में कलाबाजी करते हुए पैरों से फोड़े गुब्बारे, बनाया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन अंजली
    Nov 01, 2023
    07:45 pm

    क्या है खबर?

    विश्व रिकॉर्ड हासिल करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है और लोग इसके लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं।

    इसी कड़ी में जर्मनी के 13 वर्षीय जूलियस बिले ने कड़ी मेहनत करके गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।

    जूलियस एक प्रतिभाशाली ट्रैम्पोलिनिस्ट है, जिन्होंने 44.37 सेकंड में ट्रैम्पोलिन पर हवा में कलाबाजी करते हुए 20 गुब्बारे फोड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    आइए जूलियस की उपलब्धि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    गिनीज रिकॉर्ड

    कैसे और कहां बनाया गया रिकॉर्ड?

    इस रिकॉर्ड के लिए जूलियस ने ट्रैंपोलिन पर एड़ियों के बल उछलकर घूमते हुए खंभे से लटके गुब्बारों को पैरों से फोड़ा। इसके लिए उसने ड्रॉइंग पिन लगे जूते पहने थे।

    जूलियस ने इटली के टीवी शो 'लो शो देई रिकॉर्ड' के सेट पर एक बड़े दर्शक वर्ग के सामने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

    गिनीज बुक के आधिकारिक निर्णायक सोफिया ग्रीनक्रे और लोरेंजो वेल्ट्री रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए शो में मौजूद थे।

    बयान

    जूलियस का रिकॉर्ड किसी चमत्कार से कम नहीं- शो होस्ट

    शो के होस्ट गेरी स्कॉटी ने जूलियस की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक कठिन प्रक्रिया है और खासकर एक छोटे बच्चे के लिए ऐसा करना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

    जूलियस के साथ उसके पिता और कोच भी थे, जो प्रयास के दौरान सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने में मदद करने के लिए पोल को सही गति से घुमा रहे थे।

    अन्य मामला

    व्यक्ति ने बनाया था मुंह से अंगूर पकड़ने का अनोखा विश्व रिकॉर्ड

    इसी साल सितंबर में अमेरिका के डेविड रश नामक एक व्यक्ति ने करतब दिखाते हुए 1 मिनट में 39 अंगूर मुंह में डालने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

    डेविड ने यह रिकॉर्ड अपने साथी जोनाथन हॉलीवुड हैनन के साथ मिलकर बनाया था।

    प्रयास के दौरान जोनाथन थोड़ी दूरी पर खड़े होकर एक-एक करके अंगूर डेविड की तरफ फेंक रहे थे, वहीं डेविड 3 गेंदों को अपने हाथों पर घुमाते हुए अंगूर लपक कर खा रहे थे।

    अन्य मामला

    भारतीय व्यक्ति ने नानचाकू से तोड़े थे 68 नारियल

    पिछले महीने कर्नाटक के मुदुर में रहने वाले केवी सैदालवी नामक व्यक्ति ने 1 मिनट में नानचाकू की मदद से वॉलंटियर्स के सिर पर रखे गए सबसे ज्यादा नारियल तोड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

    केवी ने ऐसे 68 नारियल तोड़ने के साथ ही अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने यह रिकॉर्ड इस साल की शुरुआत में इटली के मिलान में इटालियन टैलेंट शो पर बनाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जर्मनी
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कर्नाटक हाई कोर्ट
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी

    जर्मनी

    यूरोप में अपने नोट क्यों छपवाते हैं अफ्रीका के ज्यादातर देश? फ्रांस
    जर्मनी: एक व्यक्ति ने 87 बार ली कोरोना वैक्सीन की खुराक, ऐसे हुआ खुलासा वैक्सीन समाचार
    रूस की निंदा न करने पर भारत को G7 सम्मेलन से दूर रख सकता है जर्मनी रूस समाचार
    दुनिया के सबसे बड़े कार बाजारों की लिस्ट जारी, जानें किस पायदान पर है भारत इटली

    गिनीज बुक

    अमेरिकी महिला ने स्तन दूध दान कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, ब्रेस्टमिल्क ओवरफ्लो सिंड्रोम से है पीड़ित अमेरिका
    भारतीय लड़की ने 6.94 सेकंड में की 50 मीटर लिंबो स्केटिंग, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड  महाराष्ट्र
    इस दंपति ने कार से तय किया 116 देशों का सफर, बनाया विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    व्यक्ति ने 14.12 सेकंड में बांधी पगड़ी, गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम सोशल मीडिया

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: 'स्टार वार्स' के एक्स-विंग फाइटर का मॉडल लगभग 25 करोड़ रुपये में बिका अमेरिका
    गुजरात: महिलाओं ने बाइक और जीप चलाते हुए तलवारों से किया 'गरबा', देखें वीडियो गुजरात
    इस विवाहित जोड़े ने मिलकर 91 बॉडी मॉडिफिकेशन के साथ बनाया विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक
    ब्रिटेन में 2 नाक की दुर्लभ बिल्ली, गोद लेने के लिए उपलब्ध ब्रिटेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025