NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / बिहार: अपनी ही शादी में जाना भूल गया नशे में धुत दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन
    अगली खबर
    बिहार: अपनी ही शादी में जाना भूल गया नशे में धुत दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन
    बिहार में एक दूल्हा अपनी ही शादी में जाना भूल गया

    बिहार: अपनी ही शादी में जाना भूल गया नशे में धुत दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन

    लेखन गौसिया
    Mar 17, 2023
    05:00 pm

    क्या है खबर?

    देश में विभिन्न कारणों से शादियों के टूटने की कई खबरें तो आपने सुनी होगी, लेकिन बिहार के भागलपुर जिले में एक शादी ऐसे कारण से रद्द कर दी गई, जिसके बारे में जानकर आपको बेहद हैरानी होगी।

    दरअसल, वहां एक दूल्हे ने अपनी शादी की खुशी में इतनी ज्यादा शराब पी ली कि वह नशे में धुत हो गया और अपनी शादी में जाना ही भूल गया।

    आइए इस हैरानी भरे मामले को विस्तार से जातने हैं।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    यह मामला कहलगांव प्रखंड के अंतीचक गांव का है। सोमवार को यहां से बारात भागलपुर के ही सुल्तानगंज के एक गांव में जानी थी।

    शादी के लिए लड़की पक्ष ने पूरी तैयारी कर रखी थी। बारातियों के स्वागत से लेकर खाने-पीने के तमाम इंतेजाम किए गए थे। दुल्हन भी तैयार होकर बारात का इंतजार कर रही थी।

    हालांकि, पूरी रात गुजरने के बाद भी बारात नहीं आई। दूल्हे पक्ष ने भी लड़की पक्ष के फोन का जवाब भी नहीं दिया।

    शादी

    मामले की जानकारी मिलने के बाद दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

    दूल्हा इस कदर शराब के नशे में धुत था कि वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

    उस दौरान लड़के के परिजनों ने उसका नशा उतारने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ भी असर नहीं हुआ, जिसके कारण बारात नहीं जा सकी।

    अलगे दिन मंगलवार को जब दूल्हे को होश आया तो उसे कुछ लोगों के साथ दुल्हन के घर भेजा गया। हालांकि, पूरा मामला जानने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

    कार्रवाई

    इस तरह हुआ दोनों पक्षों के बीच समझौता 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन का कहना है कि वह ऐसे युवक के साथ जिंदगी नहीं बिता सकती, जिसे अपनी जिम्मेदारी का एहसास न हो।

    दुल्हन द्वारा शादी से इनकार करने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके साथ आए लोगों को बंधक बनाकर शादी में खर्च हुए रुपये की मांग की।

    इसके बाद दूल्हे के कुछ सहयोगी गांव से राशि लेकर दुल्हन के घर पहुंचे, जिसके बाद यह मामला शांत हुआ।

    अन्य मामला

    दूल्हे के किस करने पर दुल्हन ने तोड़ी थी शादी 

    ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब शादी टूटने का अजीबोगरीब कारण सामने आया हो। इससे पहले उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इसलिए मना कर दिया, क्योंकि उसने स्टेज पर सबसे सामने उसे किस कर दिया था।

    गुस्साई दुल्हन शादी छोड़कर अपने कमरे में चली गई।

    उसके बाद परिवार ने उसे काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह दूल्हे के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    भागलपुर
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    बिहार

    बिहार: जहरीली शराब पीने से सिवान में 3 की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती शराबबंदी
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी सहयोगी JDU, बताया यह कारण भारत जोड़ो यात्रा
    नीतीश ने प्रधानमंत्री के विश्वास का दुरुपयोग किया, साथ जाने का सवाल नहीं- बिहार भाजपा प्रमुख नीतीश कुमार

    भागलपुर

    माता-पिता के झगड़े से परेशान 15 वर्षीय लड़के ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति बिहार
    बिहार: शराब पीने से रोका तो गुस्साए पति ने पत्नी और बेटे को जिंदा जलाया बिहार
    बिहार: अस्पताल की लापरवाही ने ली महिला की जान, वेंटिलेटर बंद होने के कारण हुई मौत बिहार
    कोरोना वायरस: बिहार की बिगड़ती स्थिति, देश के लिए बनी चिंता का सबब बिहार

    अजब-गजब खबरें

    केरल: मंदिर में 800 किलो वजनी रोबोटिक हाथी का अनावरण, 26 फरवरी को होगा उद्घाटन  केरल
    कनाडा: 3 घंटे तक रुकी रहीं बच्चे की दिल की धड़कन, डॉक्टर्स ने ऐसे बचाई जान  कनाडा
    केरल: गुमनाम शख्स ने बच्चे के इलाज के लिए दान किए 11 करोड़ रुपये  केरल
    बिहार: महिला ने पति की रजामंदी से की ननद से शादी, परिवार ने किया अलग   बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025