NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / चीन: खेलने के लिए लाई गई रबर की बत्तखों को निगल गया कुत्ता, ऑपरेशन से निकलीं बाहर
    अगली खबर
    चीन: खेलने के लिए लाई गई रबर की बत्तखों को निगल गया कुत्ता, ऑपरेशन से निकलीं बाहर
    कुत्ते के पेट से निकली रबर की 11 बत्तखें

    चीन: खेलने के लिए लाई गई रबर की बत्तखों को निगल गया कुत्ता, ऑपरेशन से निकलीं बाहर

    लेखन गौसिया
    Aug 23, 2023
    03:49 pm

    क्या है खबर?

    अभी तक आपने बच्चों को खेल-खेल में कुछ चीजें मुंह में डालते और उन्हें निगल जाने के कई मामले देखे और सुने होंगे, लेकिन चीन में ऐसा एक कुत्ते ने किया है।

    जानकारी के मुताबिक, यहां पर एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते का CT स्कैन करवाया तो पता चला कि उसके पेट में कई रबर की बत्तखें हैं।

    ये खिलौने खुद महिला अपने कुत्ते को खेलने के लिए देती थी, लेकिन वह अनजाने में उन्हें निगल गया।

    मामला

    संदेह होने पर लियू ने करवाया था कुत्ते का CT स्कैन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शंघाई निवासी लियू नामक महिला को अक्सर उपहार के रूप में छोटी-छोटी रबर की बत्तख मिलती थीं और वह उन्हें बुलडॉग नस्ल के अपने कुत्ते को खेलने के लिए दे देती थीं।

    हालांकि, धीरे-धीरे ये खिलौने गायब होते गए, जिसके बाद लियू को संदेह होने लगा कि कहीं उनके कुत्ते ने उन्हें निगल तो नहीं लिया।

    इसके बाद उन्होंने तुरंत बुलडॉग का CT स्कैन करवाया, जिसकी रिपोर्ट देखकर उनका शक हकीकत में बदल गया।

    इलाज

    डॉक्टर ने कुत्ते के पेट से निकाली 11 बत्तख

    CT स्कैन में बुलडॉग के पेट में करीब 5 बत्तख दिखीं, जिसके बाद लियू ने तुरंत कुत्ते की सर्जरी कराने का फैसला लिया।

    हालांकि, ऑपरेशन के दौरान कुत्ते के पेट से 5 नहीं, बल्कि 11 रबर की बत्तखें निकलीं।

    ये संख्या CT स्कैन से पता चली संख्या से दोगुनी से भी अधिक है, इसलिए डॉक्टर सहित लियू हैरान रह गए।

    बता दें कि पेट से निकाले गए कुछ खिलौनों का मूल आकार और रंग भी बरकरार है।

    जानकारी

    ऑपरेशन में आया हजारों रुपये का खर्च

    कुत्ते के ऑपरेशन में लियू को 8,000 युआन (लगभग 92,000 रुपये) का खर्च आया। फिलहाल वह ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से ठीक है। लियू और उनके कुत्ते की यह कहानी चीनी मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    प्रतिक्रिया

    यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रियाएं

    कई यूजर्स ने कुत्ते के प्रति लियू के प्यार और ऑपरेशन पर इतना पैसा खर्च करने के लिए लियू की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने कुत्ते की इस हरकत को बेवकूफी बताया है।

    एक यूजर ने लिखा, 'जब भी पालतू कुत्ते की बात आती है तो मालिक दरियादिल हो जाता है।'

    एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि यह पालतू जानवर मे उनके घर के मूर्ख कुत्ते जैसा ही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    चीनी मीडिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर

    चीन समाचार

    दलाई लामा का बड़ा बयान, कहा- मुझसे बातचीत करना चाहता है चीन  दलाई लामा
    चीन: प्ले स्कूल में चाकू से हमला, 3 बच्चों समेत 6 की मौत चाकू से हमला
    आइकॉनिक कार: प्रीमियर रियो रही थी देश की पहली लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV  आइकॉनिक कार
    चीन ने लॉन्च किया विश्व का पहला मीथेन रॉकेट, अमेरिका को छोड़ा पीछे चीनी मीडिया

    चीनी मीडिया

    इस कंपनी ने कर्मचारियों के बोनस पर ख़र्च किए 313 करोड़ रुपए, बनाया पैसों का पहाड़ चीन समाचार
    चीनी डॉक्टर ने 3,000 किलोमीटर दूर से की दुनिया की पहली रिमोट ब्रेन सर्जरी चीन समाचार
    चीन: समुद्री जीवों का भी हो रहा कोरोना टेस्ट, मामले बढ़ने के कारण लिया गया फैसला चीन समाचार
    क्या है PK चैलेंज, जिसमें हारने से इंफ्लुएंसर को पीनी पड़ी 7 बोतल शराब?  चीन समाचार

    अजब-गजब खबरें

    महाराष्ट्र: टमाटरों की निगरानी के लिए किसान ने खेत में लगाया CCTV कैमरा, जानिए पूरा मामला महाराष्ट्र
    जानिए कैसे दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बनी ब्लैकी, करोड़ों रुपये की मालकिन यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अमेरिका: 15 वर्षीय लड़की ने 12 दोस्तों के ऊपर से किया बरनी फ्लिप, बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    अब बाजार में आया 'इडली वड़ा' नामक अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन, जानें क्या रही लोगों की प्रतिक्रिया वायरल वीडियो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025