NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / 2023 में गिनीज बुक में दर्ज हुए मानव शरीर से संबंधित ये 5 अनोखे रिकॉर्ड
    अगली खबर
    2023 में गिनीज बुक में दर्ज हुए मानव शरीर से संबंधित ये 5 अनोखे रिकॉर्ड
    मानव शरीर से संबंधित 2023 के सबसे अनोखे रिकॉर्ड

    2023 में गिनीज बुक में दर्ज हुए मानव शरीर से संबंधित ये 5 अनोखे रिकॉर्ड

    लेखन अंजली
    Dec 21, 2023
    04:56 pm

    क्या है खबर?

    गिनीज बुक दुनियाभर के सबसे शानदार और अनोखे विश्व रिकॉर्ड को दर्ज करती है।

    हालांकि, इस साल जिन रिकॉर्ड्स ने दुनियाभर में सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया, वे मानव शरीर से संबंधित रिकॉर्ड हैं।

    इनमें 2 मीटर लंबे बालों वाली एक भारतीय महिला से लेकर दुनिया के सबसे बड़े किडनी के पत्थर का रिकॉर्ड शामिल हैं।

    आइए आज हम आपको साल 2023 के मानव शरीर से संबंधित 5 सबसे अनोखे रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    #1

    युवक की किडनी से निकली 801 ग्राम वजनी पथरी

    इसी साल जून में श्रीलंका के कोलंबो में स्थित सैन्य अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए एक युवक की किडनी से दुनिया की सबसे बड़ी पथरी निकालकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया।

    डॉक्टरों ने 13.372 सेंटीमीटर लंबी और 801 ग्राम वजन की पथरी निकाली। श्रीलंकाई डॉक्टरों ने ऐसा करके 2004 में भारतीय डॉक्‍टरों की ओर से बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

    साल 2004 में भारतीय डॉक्टरों ने लगभग 13 सेंटीमीटर की पथरी निकाली थी।

    #2

    दुनिया के सबसे छोटे हाथों का विश्व रिकॉर्ड

    दुनिया के सबसे छोटे जीवित व्यक्ति का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करवा चुके ईरान के अफशीन गदरजादेह ने इस साल अप्रैल में दुनिया में सबसे छोटे हाथ का रिकॉर्ड भी अपने नाम करवा लिया।

    गिनीज बुक के मुताबिक, अफशीन के बाएं हाथ की लंबाई 6.7 सेमी (2.3 इंच) है, जबकि दाएं हाथ की लंबाई 6.4 सेमी (2.51 इंच) हैं। इसका मतलब है कि अफशीन के हाथ एक सामान्य पुरुष के हाथों से लगभग 3 गुना छोटे हैं।

    #3

    एक अमेरिकी महिला ने तोड़ा सबसे लंबी दाढ़ी का रिकॉर्ड

    इसी साल अगस्त में एक अमेरिकी महिला ने सबसे लंबी दाढ़ी का रिकॉर्ड बनाया।

    अमेरिका के मिशिगन की 38 वर्षीय एरिन हनीकट नामक महिला करीब 2 साल से अपनी दाढ़ी बढ़ा रही हैं। अब उनकी दाढ़ी 30 सेंटीमीटर (11.81 इंच) की हो गई है और उन्होंने आधिकारिक तौर पर जीवित महिला की सबसे लंबी दाढ़ी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका की विवियन व्हीलर नामक महिला के नाम था, जिनकी दाढ़ी 25.5 सेमी (10.04 इंच) थी।

    #4

    भारतीय महिला ने बनाया सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड

    पिछले ही महीने उत्तर प्रदेश की स्मिता श्रीवास्तव ने जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    46 वर्षीय स्मिता ने अपने 236.22 सेमी लंबे बालों के कारण गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

    स्मिता ने बताया, "भारतीय देवी-देवताओं के बाल बहुत लंबे होते थे। हमारे समाज में बाल काटना अशुभ माना जाता है, इसलिए महिलाएं बाल बढ़ाती हूं। लंबे बाल महिलाओं की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं।"

    #5

    इस भारतीय महिला के नाम है 38 दांतों का रिकॉर्ड

    भारत की 26 वर्षीय कल्पना बालन नामक महिला को कुदरत ने औसत व्यक्ति से 6 दांत ज्यादा दिए हैं, जिसकी वजह से उन्होंने सबसे ज्यादा दांत (महिला) होने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    उनके कुल 38 दांत हैं यानी औसत वयस्क से 6 दांत ज्यादा। कल्पना के निचले जबड़े में 4 दांत और ऊपरी जबड़े में 2 दांत ज्यादा हैं।

    पुरुष श्रेणी में यह रिकॉर्ड कनाडा निवासी इवानो मेलोन के नाम हैं, जिनके 41 दांत हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    गिनीज बुक

    अमेरिकी व्यक्ति ने फिल्में देखने का बनाया रिकॉर्ड, सालभर में देखी इतनी फिल्में अमेरिका
    भोजन से संबंधित दुनिया के सबसे अनोखे रिकॉर्ड, जानकर होगी हैरानी अजब-गजब खबरें
    मजबूत दाढ़ी से संबंधित सबसे अनोखे गिनीज विश्व रिकॉर्ड, जानकर होगी हैरानी  अमेरिका
    इटली: तोते ने सबसे तेज 5 मीटर स्कूटर चलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखें वीडियो इटली

    अजब-गजब खबरें

    तुर्की: सफाईकर्मी ने डॉक्टर बनकर निकाल दिए मरीज के दांत, अब भुगतेगा सजा तुर्की
    इंग्लैंड: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट में 59 बार फेल हुआ व्यक्ति, बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड इंग्लैंड
    अमेरिका: 47 साल बाद किसी ने लाइब्रेरी में लौटाया एल्बम, कर्मचारी हुए हैरान अमेरिका
    जापान के इस रेस्टोरेंट में थप्पड़ से होता है ग्राहकों का स्वागत, दुनियाभर में है प्रसिद्ध जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025