जिम्बाब्वे बनाम भारत: मिल्टन शुम्बा टी-20 सीरीज से हुए बाहर, इनोसेंट काइया को मिला मौका
क्या है खबर?
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 23 जुलाई से टी-20 सीरीज में हिस्सा लेना है। सिकंदरज रजा की कप्तानी वाली टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल, टीम के बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इनोसेंट काइया को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि काइया पहले ही टीम के साथ जुड़ चुके हैं।
चोट
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में खेले थे शुम्बा
मंगलवार को शुम्बा का स्कैन हुआ, जिससे उनकी चोट की गंभीरता का पता चला और 25 साल के इस खिलाड़ी को सीरीज से बाहर होना पड़ा।
बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में उन्होंने तीनों टी-20 मैच खेले थे। उन्होंने 4, 19 और 11 रन के स्कोर किए थे।
शीर्षक्रम के इस बल्लेबाज ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 106.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 419 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
आंकड़े
काइया ने भारत के खिलाफ खेले हैं 2 मैच
33 साल के काइया ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 104.69 की स्ट्राइक रेट के साथ 290 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है।
उन्होंने 2024 के बाद से कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 2 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए हैं।
वह अपने इन आंकड़ों में सुधार करने की कोशिश करेंगे।