जिम्बाब्वे बनाम भारत: मयंक यादव ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। हरारे में खेले गए मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 192/5 का स्कोर बनाया। जवाब में मेजबान टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 157/7 का स्कोर ही बना सकी। भारत की ओर से मयंक यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट लेते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। आइए उनकी गेंदबाजी पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
मयंक ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
मयंक ने जिम्बाब्वे की पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को वैभव सूर्यवंशी के हाथों कैच आउट कराया।
अपनी तेज गति के लिए मशहूर इस गेंदबाज ने अपने दूसरे ओवर में वेस्ली मधेवेरे को पवेलियन की राह दिखाई।
अपने आखिरी ओवर में उन्होंने ब्रेड इवांस का विकेट हासिल किया।
अपने 4 ओवर में उन्होंने 29 रन देते हुए 3 विकेट लिए।
उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 6 मैचों में 17.22 की औसत से 9 विकेट लिए।
उपलब्धि
मयंक ने तीसरी बार किया ये कारनामा
मयंक ने तीसरी बार किसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया।
उन्होने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में ऐसा किया था।
वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 में बेनेट को ही आउट किया था।
भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो मयंक से पहले भुवनेश्वर कुमार (3 बार), हार्दिक पांड्या (2 बार), और अर्शदीप सिंह (2 बार) ऐसा कर चुके हैं।