Loading...
जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया: नाथन एलिस ने पहले वनडे में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 
नाथन एलिस ने लिया 5 विकेट हॉल (तस्वीर: एक्स/@definitelynot05)

जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया: नाथन एलिस ने पहले वनडे में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 

Sep 15, 2026
09:26 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 59 रन से शिकस्त दी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जीत के लिए मिले 295 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पारी 235 रन पर ही सिमट गई। जिम्बाब्वे को समेटने में नाथन एलिस की अहम भूमिका रही, जिन्होंने मैच में कुल 5 विकेट लिए। यह उनका वनडे में पहला 5 विकेट हॉल साबित हुआ। आइए उनकी गेंदबाजी के बारे में जानते हैं।

गेंदबाजी 

शानदार रही एलिस की गेंदबाजी 

एलिस ने इनोसेंट कइया (18) और ब्रायन बेनेट (25) को अपने एक ही ओवर में आउट किया।

इस तेज गेंदबाज ने क्रेग इर्विन (59), वेलिंग्टन मास्कादजा (14) और न्यूमैन न्यामहूरी (1) को भी पवेलियन की राह दिखाई।

उन्होंने 9.1 ओवर में 31 रन देते हुए ये 5 सफलताएं हासिल की, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा।

उनके अलावा कोई दूसरा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज 2 विकेट भी नहीं ले सका।

रिकॉर्ड 

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बने एलिस 

अपने इस कारनामे के साथ एलिस अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बने।

उनसे पहले ब्रैड विलियम्स, जेसन गिलेस्पी और कैमरून ग्रीन ऐसा कर चुके थे।

एलिस अब जिम्बाब्वे के विरुद्ध दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बने। इस मामले में उनसे बेहतर प्रदर्शन सिर्फ विलियम्स (5/22 बनाम जिम्बाब्वे, 2004) ने किया है।

यह एलिस का जिम्बाब्वे के विरुद्ध पहला ही मैच था।

ADVERTISEMENT

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती ऑस्ट्रेलियाई टीम 

ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड (4) और जोश इंग्लिश (4) के जल्दी आउट के बाद मिचेल मार्श (36) और मैट रेनशॉ ने (109) उम्दा पारियां खेलीं।

निचले क्रम में ओलिवर पीक ने 30 रन का योगदान देते हुए टीम को 294/8 के स्कोर तक पहुंचाया।

जिम्बाब्वे से न्यूमैन न्यामहूरी ने 5 विकेट लिए।

जवाब में जिम्बाब्वे ने 62 रन तक अपने 4 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में रजा (57) और इर्विन (59) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

ADVERTISEMENT