Loading...
जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे: मिचेल मार्श और कूपर कोनॉली ने जड़े अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
कूपर कोनॉली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा वनडे अर्धशतक

जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे: मिचेल मार्श और कूपर कोनॉली ने जड़े अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Sep 18, 2026
06:43 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (53) और युवा बल्लेबाज कूपर कोनॉली (78) ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली। यह मार्श के वनडे करियर का 21वां और काेनॉली के करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। इन दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से कंगारू टीम मुकाबले में 6 विकेट के नुकसान पर 356 रन का स्कोर बनाने में सफल रही। आइए दोनों के आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही मार्श की पारी और साझेदारी?

मार्श ने सलामी साझेदार ट्रेविस हेड (112) के साथ टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 114 गेंदों में 130 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। इस दौरान मार्श ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

यह उनका जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा। वह पारी में 63 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

उनके जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों में 195 रन हो गए हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही कोनॉली की पारी और साझेदारी?

मार्श के आउट होने के बाद बल्लेबाजी पर आए कोनॉली ने हेड का भरपूर साथ दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 60 रन की अर्धशकीय साझेदारी हुई।

इसके बाद कोनॉली ने एलेक्स केरी (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई। वह 69 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों से 78 रन बनाकर आउट हुए।

उन्होंने पहले वनडे मुकाबले में भी 51 रन की शानदार पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है मार्श और कोनॉली का वनडे करियर?

मार्श ने अपने वनडे करियर में 101 मैचों की 97 पारियों में 37.49 की औसत से 3,187 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 177 रन का रहा है।

वह 70 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 57 विकेट लेने में भी सफल रहे हैं।

इसी तरह कोनॉली ने अपने वनडे करियर में अब तक 14 मैचों में 45.55 की औसत से 410 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT