NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: मुंबई ने कुलकर्णी, रदरफोर्ड और बोल्ट को क्यों अपने साथ जोड़ा? ज़हीर ने किया खुलासा
    अगली खबर
    IPL: मुंबई ने कुलकर्णी, रदरफोर्ड और बोल्ट को क्यों अपने साथ जोड़ा? ज़हीर ने किया खुलासा

    IPL: मुंबई ने कुलकर्णी, रदरफोर्ड और बोल्ट को क्यों अपने साथ जोड़ा? ज़हीर ने किया खुलासा

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Nov 19, 2019
    09:45 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीज़न के लिए सभी फ्रेंचाइज़ियों ने कमर कस ली है।

    पिछले सीज़न की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2020 की नीलामी से पहले 10 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया। इसके साथ ही मुंबई ने ट्रेड में तीन नए खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा।

    इस बीच मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालन के निदेशक ज़हीर खान ने खुलासा किया है कि क्यों उनकी टीम ने इन नए खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया।

    ट्रेड विंडो

    मुंबई इंडियंस ने ट्रेड विंडो का इस्तेमाल कर रदरफोर्ड, बोल्ट और कुलकर्णी को अपने साथ जोड़ा

    गौरतलब है कि IPL 2020 के लिए मुंबई इंडियंस ने ट्रेड विंडो का इस्तेमाल कर के वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शरफेन रदरफोर्ड, भारतीय तेज़ गेंदबाज़ धवल कुलकर्णी और न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट को अपनी टीम में शामिल किया।

    MI ने रदरफोर्ड और बोल्ट को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया। जबकि कुलकर्णी राजस्थान रॉयल्स से लिए गए।

    वैसे, कुलकर्णी IPL 2008 से IPL 2013 तक पहले भी MI के लिए खेल चुके हैं।

    ट्रेड

    इंजरी की चिंता को को ध्यान में रखते हुए ट्रेड किया गया- ज़हीर खान

    ज़हीर खान ने कहा, "चोटों के कारण हमारे सामने IPL 2020 से पहले कुछ चुनौतियां हैं। हार्दिक पंड्या की पीठ में चोट है। जसप्रीत बुमराह भी पीठ में चोट के कारण बाहर हैं और जेसन बेहरनडार्फ भी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं।"

    उन्होंने आगे कहा, "यह एक बड़ी चिंता थी, जो ट्रेड में नज़र आई। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रेड किया गया।"

    बता दें कि मुंबई ने मयंक मार्कंडेय के बदले दिल्ली से रदरफोर्ड को लिया।

    कारण

    इस कारण मुंबई इंडियंस ने किया ट्रेड

    ज़हीर खान ने आगे कहा कि मुंबई इंडियंस को अपने गेंदबाज़ी विभाग को मज़बूत करने की ज़रूरत है। ज़हीर ने आगे कहा कि चीजें बदली हैं, इसलिए आने वाला सीजन अलग होगा।

    उन्होंने आगे कहा, "हमें लगा कि हमें गेंदबाज़ी विभाग को मज़बूत करने की ज़रूरत है, इसलिए हमने दिल्ली और राजस्थान से ट्रेड किया। हालांकि, टीम का कोर स्थिर है और अनुभवी भी। यह साल रोमांचक और काफी अलग होने वाला है।"

    रिटेन

    इन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस ने किया रिटेन

    ट्रेड खिलाड़ी- शरफेन रदरफोर्ड, ट्रेंट बोल्ट और धवल कुलकर्णी।

    रिटेन खिलाड़ी- मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल चहर, क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, लसिथ मलिंगा, मिचेल मैक्लेंघन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरन पोलार्ड, अदित्या तारे, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव और अंकुल रॉय।

    रिलीज़ खिलाड़ी- युवराज सिंह, जेसन बेहरनडार्फ, एविन लुईस, एडम मिल्ने, बेन कटिंग, अलज़ारी जोसेफ, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, रसिख सलाम, पंकज जयसवाल और बरिंदर स्रान।

    जानकारी

    19 दिसंबर को होगी IPL 2020 की नीलामी

    19 दिसंबर को कोलकाता में IPL 2020 की नीलामी का आयोजन होगा। IPL के 13वें सीज़न का आगाज़ अगले साल अप्रैल की शुरुआत में होने की संभावना है। इस सीज़न की नीलामी में कई युवा भारतीय खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    जहीर खान

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2019 Qualifier 2: CSK ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, 8वीं बार फाइनल में किया प्रवेश क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 Final: आंकड़ों से जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में कौन है आगे रोहित शर्मा
    IPL 2019: जानें, ट्रॉफी जीतने वाली टीम को कितने रुपये मिलेंगे चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK और MI के बीच हुए सभी फाइनल्स पर एक नजर रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    तीन साल के लिए BCCI अध्यक्ष बन सकते हैं सौरव गांगुली, बदलने वाला है संविधान BCCI
    रणवीर सिंह ने कपिल देव के स्टाइल में लगाया 'नटराज शॉट', शेयर की तस्वीर दीपिका पादुकोण
    क्रिकेट से संन्यास के बाद ये काम करना चाहते विराट कोहली, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा विराट कोहली
    अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज: होप की शतकीय पारी की बदौलत विंडीज ने किया अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2019 Match 15: चेन्नई का विजयरथ रोकना चाहेगी मुंबई, संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #MIvCSK: हार्दिक पंड्या के दम पर मुंबई ने CSK को दी मात, जानिए मैच के रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    IPL 2019 Match 19: हैदराबाद और मुंबई में होगी जंग, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 24: मुंबई को हराना चाहेंगे अश्विन के किंग्स, जानें संभावित टीम, ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    जहीर खान

    युवराज-जहीर के साथ क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे अंबाती रायडू, इस लीग में आएंगे नज़र क्रिकेट समाचार
    ज़हीर खान ने बताया, क्या है जसप्रीत बुमराह की ताकत, रबाडा को दी एक खास सलाह क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025