Loading...
युजवेंद्र चहल टी-20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े 
चहल ने पूरे किए 400 टी-20 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

युजवेंद्र चहल टी-20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े 

Nov 19, 2026
01:07 pm

क्या है खबर?

अनुभवी लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल टी-20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 मैच के दौरान हासिल की। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मौजूदा सीजन में हरियाणा के तीसरे मैच में चहल को बस एक और विकेट की जरूरत थी। मैच में उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे हरियाणा ने तमिलनाडु को 7 विकेट से हराया।

आंकड़े 

400 विकेट वाले पहले भारतीय बने चहल 

क्रिकइंफो के अनुसार, टी-20 प्रारूप में चहल ने 346 मैचों में 23.68 की बेहतरीन औसत से 402 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7.77 की रही है।

उन्होंने अपने टी-20 करियर में 2 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया। टी-20 क्रिकेट में चहल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 रहा है, जो उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए हासिल किया था।

चहल के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट वाले भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (366) हैं।

आंकड़े 

मुश्ताक अली ट्रॉफी में कैसा रहा है चहल का प्रदर्शन?

हरियाणा के लिए मुश्ताक अली ट्रॉफी के 71 मैचों में चहल ने 23.26 की औसत और 6.56 की इकॉनमी रेट से 68 विकेट लिए हैं।

टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में चहल ने हरियाणा के लिए तीनों मैच खेले हैं और कुल 6 विकेट लिए हैं।

पंजाब के खिलाफ हरियाणा के पहले मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 3 विकेट लिए थे।

इसके बाद बुधवार को तमिलनाडु के खिलाफ भी उन्होंने 3 विकेट चटकाए।

ADVERTISEMENT

IPL 

IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे चहल 

चहल ने टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए पहला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में खेला था।

तब से उन्होंने भारतीय टीम के लिए 80 मैच खेले हैं, जिसमें 25.09 की औसत से 96 विकेट लिए हैं। वो एक बार पांच और दो बार मैच में चार विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (6/25) का है, जो उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लिया था।

उन्होंने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में खेला था।

ADVERTISEMENT