NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / युजवेंद्र चहल IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    युजवेंद्र चहल IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े 
    बेमिसाल रहा है युजवेंद्र चहल का IPL करियर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    युजवेंद्र चहल IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    संपादन आदर्श कुमार
    Apr 22, 2024
    08:12 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 38वें मुकाबले में इतिहास रच दिया है।

    वह क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं।

    उन्होंने मोहम्मद नबी (23) को आउट करते ही यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। चहल साल 2013 से दुनिया की सबसे महंगी लीग में खेल रहे हैं।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    बेमिसाल रहा है चहल का IPL करियर  

    चहल ने अपने 153वें IPL मैच में 200 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने 2013 में अपने IPL करियर की शुरुआत की थी।

    अपने एक दशक से लम्बे IPL करियर में उन्होंने लगभग 21 की औसत के साथ ये विकेट अपने नाम किए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है।

    वह इस लीग में RR से पहले मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भी खेल चुके हैं।

    पर्पल

    IPL 2022 में पर्पल कैप भी जीत चुके हैं चहल 

    IPL 2022 में चहल ने 17 मैचों में 19.52 की औसत और 7.75 की इकॉनमी रेट के साथ 27 विकेट चटकाए थे। उस सीजन में उन्हें पर्पल कैप मिली थी।

    वह इमरान ताहिर के बाद IPL के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे लेग स्पिनर बने थे।

    बता दें कि ताहिर ने IPL 2019 में सर्वाधिक 26 विकेट लिए थे। चहल IPL के 5 सीजन में 20 से अधिक विकेट ले चुके हैं।

    RR 

    RR से कैसा रहा है चहल का प्रदर्शन?

    चहल ने RR की ओर से IPL 2022 में पर्पल कैप जीतने के बाद IPL 2023 में भी कमाल किया था।

    उन्होंने पिछले सीजन में 14 मैचों में 20.57 की औसत और 8.18 की इकॉनमी रेट से 21 विकेट लिए थे। वह RR की ओर से अब तक 60 से अधिक विकेट ले चुके हैं।

    वह RR की ओर से शेन वॉटसन (67) और सिद्धार्थ त्रिवेदी (65) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    चहल MI की ओर से 1 बार खिताब जीत चुके हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व में MI पहली बार 2013 में विजेता बनी थी, चहल उस दल का हिस्सा थे। वह सिर्फ 1 मैच में खेले थे, जिसमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

    RCB 

    RCB की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं चहल 

    चहल ने 2014 से 2021 तक RCB का प्रतिनिधित्व करते हुए 113 मैच खेले, जिसमें 22.03 की औसत और 7.58 की इकॉनमी रेट के साथ सर्वाधिक 139 विकेट चटकाए।

    इस बीच उन्होंने 2 मैचों में 4-4 विकेट लिए। उनके अलावा कोई अन्य गेंदबाज RCB की टीम से 100 विकेटों का आंकड़ा भी नहीं छू सका है।

    हर्षल पटेल ने RCB से खेलते हुए 99 विकेट चटकाए हैं, जो कि इस टीम से दूसरे सर्वाधिक हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    IPL में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज आरपी सिंह थे। उन्होंने साल 2010 में यह कारनामा किया था। 100 विकेट (IPL 2012) और 150 (IPL 2017) विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज लसिथ मलिंगा थे। उन्होंने यह रिकॉर्ड MI के लिए खेलते हुए बनाया था।

    टी-20

    टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

    चहल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 96 विकेट लिए हैं। उन्होंने 80 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनका औसत 25.09 का रहा है।

    उन्होंने 8.19 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। वह भारत के लिए भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (90) और तीसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह (74) हैं।

    चहल काफी दिनों से भारत की टी-20 टीम से बाहर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    युजवेंद्र चहल
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    नीना गुप्ता ने नातिन मातारा के लिए गाया 'दम मारो दम' गाना, वायरल हो रहा वीडियो  नीना गुप्ता
    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान, पोस्टर आया सामने  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    युजवेंद्र चहल

    दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 100 रन का लक्ष्य, भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की जीत में आए हैं चहल के 91 में से 70 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के 5 अहम खिलाड़ी, अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  राजस्थान रॉयल्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में इयोन मोर्गन की सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर इयोन मोर्गन
    IPL 2024: DC बनाम SRH की अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: PBKS बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    IPL में RCB और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024

    IPL: पावरप्ले में SRH की ओर से बने हैं सर्वाधिक व्यक्तिगत 50+ स्कोर, DC है फिसड्‌डी इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद ने फिर बनाया IPL इतिहास का सर्वोच्च टीम स्कोर, ट्रेविस हेड ने लगाया शतक सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH ने RCB को हराते हुए दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: फाफ डु प्लेसिस का रॉजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RR और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: जोस बटलर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025