-
25 Jan 2019
IPL से पहले फॉर्म में लौटा भारतीय टीम का शेर युवराज, खेली विस्फोटक पारी
-
खराब फॉर्म के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज़ युवराज सिंह ने घरेलू टी-20 मैच में विस्फोटक पारी खेल कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
गौरतलब है कि IPL के पिछले सीज़न में खराब प्रदर्शन के कारण युवराज को IPL 2019 की नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिल रहा था।
ऐसे में नीलामी के आखिरी राउंड में मुंबई इंडियंस ने उन पर भरोसा दिखाया और Rs. 1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।
-
टी-20 मैच
युवराज ने खेली 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी
-
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए टी-20 कप में एयर इंडिया की तरफ से खेलते हुए युवराज सिंह ने 57 गेंदों में 80 रन ठोक डाले।
युवराज की इस पारी की बदौलत एयर इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 169 रन बनाएं। हालांकि, युवराज की टीम अपने इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई और आखिरी ओवर में मैच हार गई।
युवराज की इस पारी के बाद मुंबई को अपने फैसले पर गर्व हो रहा होगा।
-
प्रदर्शन
IPL 2018 में नहीं चला था युवराज का बल्ला
-
IPL के पिछले सीज़न में पंजाब के लिए खेलने वाले युवराज सिंह ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया था। IPL 2018 में युवराज ने 8 मैचों में 10.83 की औसत से सिर्फ 65 रन बनाएं थे।
युवराज के इस प्रदर्शन के बाद पंजाब ने उन्हें IPL के 12वें सीज़न की नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया था।
IPL 2019 की नीलामी में जब किसी टीम ने युवराज पर भरोसा नहीं दिखाया तो मुंबई ने युवराज को अपनी टीम में शामिल किया।
-
जानकारी
युवराज सिंह का IPL करियर
-
लगभग 13 महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। IPL के 128 मैचों में युवराज के नाम 2,652 रन हैं। वहीं इतने ही मैचों में युवराज ने 36 विकेट भी लिए हैं।