Page Loader
युवराज सिंह दूसरी बार बने पिता, सोशल मीडिया पर परिवार संग शेयर की तस्वीर
युवराज सिंह ने शेयर की तस्वीर (तस्वीर: X/@YUVSTRONG12)

युवराज सिंह दूसरी बार बने पिता, सोशल मीडिया पर परिवार संग शेयर की तस्वीर

Aug 25, 2023
08:46 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह दूसरी बार पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। युवराज की पत्नी और एक्ट्रेस हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया है। युवराज ने परिवार के साथ X पर तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में युवराज ने लिखा, 'रातों की नींद हराम हो गई है। हम अपनी छोटी राजकुमारी औरा का स्वागत करते हैं और अपने परिवार को पूरा करते हैं।'

बधाई

साथी खिलाड़ियों ने दी बधाई

हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल समेत कई क्रिकेटर्स ने युवराज सिंह को पिता बनने की बधाई दी है। युवराज और हेजल ने 30 नवंबर, 2016 को शादी की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में युवराज के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 40 टेस्ट की 60 पारियों में 33.92 की औसत और 57.97 की स्ट्राइक रेट से 1,900 रन बनाए। उन्होंने 304 वनडे की 278 पारियों में 8701 रन बनाए। साथ ही 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 51 पारियों में उन्होंने 1,177 रन जड़े।

ट्विटर पोस्ट

युवराज ने शेयर की तस्वीर