Loading...
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, शीर्ष पर है यह भारतीय
वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, शीर्ष पर है यह भारतीय

Jul 24, 2026
11:53 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 125/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी (50) की पारी से लक्ष्य हासिल किया। इसके साथ ही सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50+ स्कोर बनाने वाले पूर्ण सदस्यीय टीम के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। आइए इस सूची में शामिल अन्य बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

वैभव सूर्यवंशी - 15 साल और 118 दिन बनाम जिम्बाब्वे, 2026

सूर्यवंशी ने महज 15 साल और 118 दिन की उम्र में यह अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए दूसरे ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर किए।

अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 19 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे।

इसकी बदौलत श्रेयस अय्यर को अपनी कप्तानी में पहली जीत हासिल करने में सफलता मिली।

#2

सचिन तेंदुलकर - 16 साल और 213 दिन बनाम पाकिस्तान, 1989

सूची में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर दूसरे पायदान पर हैं।

उन्होंने 1989 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ फैसलाबाद में खेले गए टेस्ट में महज 16 साल 213 दिन की उम्र में 50+ स्कोर बनाया था।

उस दौरान सचिन ने भारत की पहली में 172 गेंदों में 59 रन की पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके शामिल थे।

हालांकि, वह टेस्ट ड्रॉ रहा था, लेकिन सचिन ने सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

ADVERTISEMENT

#3

शाहिद अफरीदी - 16 साल और 214 दिन बनाम श्रीलंका, 1989

सूची में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी तीसरे पायदान पर हैं।

उन्होंने 1996 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ नैरोबी में खेले गए वनडे मैच में 16 साल 214 दिन की उम्र में 50+ स्कोर बनाया था।

अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 40 गेंदों में 6 चौके और 11 छक्कों की मदद से 102 रन की तूफानी पारी खेली थी।

उनकी पारी से पाकिस्तान ने 371/9 का स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका को 289 पर ढेर कर दिया।

ADVERTISEMENT

#4

मुश्ताक मोहम्मद - 17 साल और 39 दिन बनाम भारत, 1960

इस सूची में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मुश्ताक मोहम्मद चौथे नंबर पर हैं।

उन्होंने साल 1960 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट मैच में महज 17 साल 39 दिन की उम्र में 50+ स्कोर बनाया था।

उस दौरान मोहम्मद ने पाकिस्तान की पहली पारी में 6 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली थी।

हालांकि, इसके बाद यह टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, लेकिन उनकी पारी यादगार बन गई।

ADVERTISEMENT