Loading...
इंडिया-A से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड-A के खिलाफ लगाया बड़ा शतक, मैच हुआ ड्रॉ 
यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

इंडिया-A से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड-A के खिलाफ लगाया बड़ा शतक, मैच हुआ ड्रॉ 

Nov 03, 2026
09:53 am

क्या है खबर?

इंडिया-A की ओर से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में न्यूजीलैंड-A के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में बड़ा शतक (155*) लगाया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 18वां शतक साबित हुआ। उनके साथ-साथ यश राठौड़ ने भी शतक (100*) लगाया और आखिरकार ये मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। यह इस सीरीज में उनके बल्ले से निकलने वाली पहली बड़ी पारी है। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

जोरदार रही जायसवाल की पारी 

क्राइस्टचर्च में खेले गए मैच में दूसरी पारी में जायसवाल ने अच्छी लय में बल्लेबाजी की और 119 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

वह 162 गेंदों में 155 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 5 छक्के लगाए।

उन्होंने यश राठौड़ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 247 रन की साझेदारी की।

दूसरे छोर से यश ने 122 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए।

आंकड़े 

जायसवाल ने पूरे किए 5,000 प्रथम श्रेणी रन 

जायसवाल ने 56 प्रथम श्रेणी मैचों की 102 पारियों में 53.59 की औसत से 5,145 रन बनाए हैं।

इसमें 18 शतक के साथ 18 ही अर्धशतक भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 265 रन का रहा है।

इसी तरह उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 31 टेस्ट की 57 पारियों में 47.49 की औसत से 2,612 रन भी अपने नाम किए हैं।

इसमें 7 शतक और 13 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 214 रन का रहा है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

शुरुआती 3 पारियों में निराश करने के बाद लगाया शतक 

न्यूजीलैंड-A के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में उनके स्कोर क्रमशः 17 और 5 रन के स्कोर किए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट में उन्होंने 0 और 155* रन के स्कोर किए।

ADVERTISEMENT

लेखा-जोखा 

इस तरह से रहा दूसरा अनौपचारिक मैच 

इंडिया-A ने अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए, जिसमें कप्तान ध्रुव जुरेल ने शतक (105) लगाया। देवदत्त पडिक्कल ने भी 80 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड-A की टीम 424 रन बनाकर बढ़त हासिल की।

पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली इंडिया-A की टीम ने दूसरी पारी में जायसवाल और यश के शतकों से 282/2 का स्कोर बनाया था और मैच आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

ADVERTISEMENT