वेलिंगटन टेस्ट: यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी (85) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 14वां और कीवी टीम के विरुद्ध दूसरा ही अर्धशतक रहा। वह वेलिंगटन के मैदान पर विपक्षी गेंदबाजों के सामने उम्दा लय में नजर आए। ये न्यूजीलैंड के खिलाफ इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही यशस्वी की पारी और साझेदारी
यशस्वी ने 89 गेंदों में 85 रन बनाए। उनके बल्ले से 16 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 95.51 की रही। उन्होंने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 167 गेंदों में 130 रन की साझेदारी की।
ये 21वीं सदी में न्यूजीलैंड की धरती पर भारत के लिए टेस्ट में पहले विकेट के लिए पहली 100+ की साझेदारी रही।
न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हुई थी। यशस्वी की पारी ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसे हैं यशस्वी के आंकड़े
यशस्वी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच साल 2024 में खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 4 मुकाबले खेले हैं। इसकी 7 पारियों में उन्होंने 39.28 की औसत से 275 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मैच में आया।
टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी ने सबसे ज्यादा रन (1,123) इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं। ये रन 10 मैचों की 19 पारियों में आए हैं।
रिकॉर्ड
यशस्वी-राहुल ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
यशस्वी-राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच के दौरान शतकीय साझेदारी करने वाली चौथी भारतीय ओपनिंग जोड़ी बन गए हैं।
1994 में हैमिल्टन में नयन मोंगिया और नवजोत सिद्धू के बीच हुई 102 रनों की साझेदारी के बाद, ऐसा करने वाली यह पहली जोड़ी है।
17 टेस्ट की 30 पारियों में भारत की ओर से ओपनिंग विकेट के लिए यह पहली शतकीय साझेदारी है। इससे पहले, नवंबर 2024 में पर्थ में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 201 रनों की साझेदारी हुई थी।
करियर
ऐसा रहा है यशस्वी टेस्ट करियर
यशस्वी ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक 32 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 58 पारियों में लगभग 48.16 की औसत के साथ 2,697 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 7 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ सोकर 214* रन रहा है। वह 7 पारियों में खाता खोले बिना भी पवेलियन लौटे हैं।