Page Loader
यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बने
यशस्वी जायसवाल ने 2,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बने

Jul 04, 2025
10:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 13 रन बनाते ही 2,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। वह टेस्ट के इतिहास में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बने हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। गावस्कर ने 23 टेस्ट में ये कारनामा किया था। यशस्वी ने 21 टेस्ट में ये रन पूरे किए हैं। पारियों के लिहाज से भी वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

पारी

पारियों के लिहाज से भी पहले स्थान पर यशस्वी 

पारियों के लिहाज से देखें तो भारत के लिए सबसे तेज 2,000 टेस्ट रन पूरे करने का रिकॉर्ड 40 पारियों का है, जिसे राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने संयुक्त रूप से हासिल किया था। अब यशस्वी भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। 2,000 टेस्ट पूरे करने के लिए यशस्वी को 97 रन बनाने थे। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उनके बल्ले से 87 रन निकले थे और दूसरी पारी में वह 28 रन बनाकर आउट हुए।

करियर 

यशस्वी के टेस्ट करियर पर एक नजर 

यशस्वी ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 21 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 40 पारियों में 53.10 की औसत के साथ 2,018 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ सोकर 214* रन रहा है। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी ने 5 मुकाबलों में 712 रन बनाए थे।