Page Loader
यशस्वी जायसवाल टेस्ट में 1 कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

यशस्वी जायसवाल टेस्ट में 1 कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

Nov 23, 2024
03:58 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 1 कैलेंडर वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरी पारी में यशस्वी 90 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने इस पारी के दौरान 2 छक्के लगाए और ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ब्रेडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा है।

छक्के

1 साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

मैकुलम ने साल 2014 में 9 मैच की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 33 छक्के लगाए थे। उनके बल्ले से 72.75 की औसत से 1,164 रन निकले थे। जायसवाल ने 34 छक्के लगाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने इस साल 12 मुकाबले खेले हैं और 57.57 की औसत से 1,209 रन बनाए हैं। इस साल अभी उन्हें और मुकाबले खेलने हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर बेन स्टोक्स (2022 में 26 छक्के) हैं।

जानकारी

ये रिकॉर्ड भी किया यशस्वी ने अपने नाम 

यशस्वी ऑप्टस स्टेडियम में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ा है। यशस्वी ने 22 साल 330 दिन की उम्र में ये पारी खेली है। हेड ने 24 साल 350 दिन की उम्र में अर्धशतकीय पारी खेली थी।