NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सेलेब्रिटीज से काफी ज़्यादा मिलती है इन WWE सुपरस्टार्स की शक्ल
    अगली खबर
    सेलेब्रिटीज से काफी ज़्यादा मिलती है इन WWE सुपरस्टार्स की शक्ल

    सेलेब्रिटीज से काफी ज़्यादा मिलती है इन WWE सुपरस्टार्स की शक्ल

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 09, 2019
    04:51 pm

    क्या है खबर?

    WWE सुपरस्टार्स और हॉलीवुड का तगड़ा कनेक्शन रहा है। कई WWE स्टार्स हॉलीवुड जाकर भी काफी सफल साबित हुए हैं।

    हॉलीवुड में सबसे ज़्यादा सफल होने वाले WWE सुपरस्टार द रॉक हैं और अब रोमन रेंस भी उनके पदचिन्हों पर चल रहे हैं।

    दुनिया में हर व्यक्ति का कम से कम एक हमशक्ल तो होता ही है और WWE सुपरस्टार्स के साथ भी ऐसा ही है।

    जानिए उन 5 WWE सुपरस्टार्स को जिनकी शक्ल हॉलीवुड स्टार्स से मिलती है।

    ट्रिपल एच

    सीन बीन की तरह दिखते हैं ट्रिपल एच

    इंग्लैंड के मशहूर कलाकार सीन बीन जब भी बड़े बालों और हल्की दाढ़ी वाले लुक में रहे हैं उनकी शक्ल लगभग ट्रिपल एच से मिली है।

    ट्रिपल एच लंबे समय तक बड़े बालों और हल्की दाढ़ी वाले लुक में थे। ट्रिपल एच का राउडी लुक उन्हें काफी हद तक इंग्लिश एक्टर से जोड़ता था।

    हाल ही में सीन ने काफी मशहूर हुई 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में भी लंबे बालों वाले लुक में वापसी की थी।

    रोमन रेंस

    काफी मिलते-जुलते हैं 'एक्वामैन' और रोमन

    रोमन रेंस WWE का काफी बड़ा नाम हैं और उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। हालांकि, उनमें और 'द एक्वामैन' फिल्म में काम करने वाले जैसन मोमोआ में काफी समानताएं हैं।

    दोनों के ही बाल लंबे हैं और दाढ़ी वाले लुक में इन दोनों की शक्ल काफी ज़्यादा मिलती है।

    रोमन भी फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं और उनकी फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

    डॉल्फ जिगलर

    थॉर और जिगलर में अंतर कर पाना कठिन

    डॉल्फ जिगलर लंबे समय से WWE के साथ बने हुए हैं और वर्तमान समय में कंपनी के टॉप रेसलर्स में से एक हैं।

    दूसरी ओर 'थॉर' के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर क्रिस हेम्सवर्थ भी लंबे समय से हॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं।

    इन दोनों में इतनी ज़्यादा समानता है कि इनमें अंतर कर पाना काफी कठिन काम है। लंबे सफेद बालों में दोनों बिल्कुल जुड़वा दिखाई देते हैं।

    सीएम पंक

    टैटू किंग्स की फैन फॉलोविंग है लंबी

    सीएम पंक फिलहाल WWE छोड़ चुके हैं, लेकिन उनके फैंस की संख्या काफी ज़्यादा है। पंक के शरीर पर बहुत से टैटू हैं।

    छोटे बालों और दाढ़ी वाले लुक में पंक ने असंख्य महिलाओं के दिलों पर राज किया था।

    दूसरी ओर अमेरिकन सिंगर और एक्टर एडम लेविने का भी लुक बिल्कुल पंक जैसा ही है। पंक काफी हद तक लेविने जैसे दिखते हैं।

    दोनों ने ही खास तौर से लंबी फीमेल फॉलोविंग बना रखी है।

    EC3

    एंडी सैमबर्ग जैसे दिखते थे EC3

    EC3 ने जब अपने बाल घुंघराले कर रखे थे तो वह बिल्कुल अमेरिकी कॉमेडियन और एक्टर एंडी सैमबर्ग की तरह दिखते थे।

    वर्तमान समय में EC3 ने अपने बाल कटवा लिए हैं और वह मेन रोस्टर पर धमाल मचा रहे हैं लेकिन सैमबर्ग द्वारा अपना लुक बदलने के बाद वह फिर से उनके जैसे ही दिखने लगते हैं।

    हालांकि, EC3 जैसे मजबूत रेसलर को किसी कॉमेडियन के साथ तुलना किया जाना शायद पसंद नहीं आएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस
    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श

    WWE

    WWE: आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे बटिस्टा के 'द एनिमल' बनने का सफर WWE रेसलमेनिया
    WWE: रेसलमेनिया पर जॉन सीना के खिलाफ यह 5 विपक्षी दे सकते हैं ड्रीम मैच WWE समरस्लैम
    WWE: बिता रहे रईसी की जिंदगी, जानिए सबसे महंगी गाड़ियां रखने वाले 5 रेसलर्स के नाम WWE समरस्लैम
    WWE: विमेंस रॉयल रंबल 2019 में लड़ेंगी ये महिला सुपरस्टार्स WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: 5 रेसलर्स जिन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट में भी बिखेरा है अपना जलवा WWE
    WWE: जानें उन महिला रेसलर्स के नाम जो अपने बिजनेस से करती हैं ढेर सारी कमाई WWE
    WWE रॉयल रंबल: जानें कौन किससे लड़ेगा और कौन से टाइटल्स के लिए होगी फाइट WWE
    WWE: जब रेसलर्स ने लगाए सनसनीखेज आरोप, जानें सनसनीखेज खुलासा करने वाले 5 रेसलर्स के नाम WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: रेसलिंग के अलावा, खुद के बिजनेस के जरिए कमाई करते हैं ये रेसलर्स WWE
    भारत में खोला जाएगा WWE का परफॉर्मेंस सेंटर- ट्रिपल एच WWE
    WWE के 5 बेस्ट बेबीफेस करैक्टर जिन्होंने लगातार हीरो वाला काम किया है WWE
    WWE: ये हैं सबसे ज़्यादा विवादों में रहने वाली महिला रेसलर्स WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025