LOADING...
WWE स्टार ब्रे वायट का 36 साल की उम्र में हुआ निधन
WWE स्टार ब्रे वायट का निधन हो गया है (तस्वीर: X/@WrestleOps)

WWE स्टार ब्रे वायट का 36 साल की उम्र में हुआ निधन

Aug 25, 2023
10:09 am

क्या है खबर?

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के स्टार ब्रे वायट का गुरुवार (24 अगस्त) को निधन हो गया। ट्रिपल एच ने ट्वीट करके वायट की मौत का खुलासा किया। उनके मुताबिक 36 साल के वायट की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। बता दें कि वायट WWE में 3 बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं। वह पिछले काफी दिनों से WWE में नजर नहीं आ रहे थे। आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

करियर

ऐसा रहा है वायट का करियर 

वायट 2 बार WWE यूनिवर्सल का खिताब अपने नाम कर चुके थे। वह एक बार WWE चैंपियन भी रह चुके थे। मैट हार्डी के साथ उन्होंने WWE रॉ टैग टीम चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था। उन्हें साल 2019 WWE का सर्वश्रेष्ठ पुरुष पहलवान चुना गया था। 2021 में वायट को अचानक WWE से हटा दिया गया था, क्योंकि वह 1 साल से अधिक समय तक एक्शन से बाहर थे।

फैन

ऐसे बनाई थी वायट ने सबके दिल में जगह 

वायट साल 2009 में WWE में शामिल हुए थे, उन्होंने 2010 में मुख्य रोस्टर में जगह बनाई थी। 'हस्की हैरिस' उस समय उनका रिंग में नाम होता था। साल 2014 में उन्होंने ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन के साथ द वायट फैमिली की शुरुआत की थी। वायट लालटेन लेकर अंधेरे में रिंग में आते थे। उन्होंने अपने शानदार करियर में रैंडी ऑर्टन, जॉन सीना और द अंडरटेकर जैसे कई प्रमुख पहलवानों के साथ मुकाबला किया था।

Advertisement

परिवार

वायट का परिवार भी था कुश्ती का हिस्सा 

वायट का असली नाम विंडहैम रोटुंडा था। उनके दादा रॉबर्ट विंडहैम 'ब्लैकजैक मुलिगन' के रूप में कुश्ती लड़ी थी। उनके हॉल ऑफ फेम पिता माइक 1990 के दशक में स्टार पहलवान थे। उनका रिंग नाम इरविन आर शिस्टर था। उनके भाई टेलर बो डलास भी WWE में थे। वायट के 4 बच्चे हैं। उन्होंने सामंथा से साल 2012 में शादी की थी, बाद में वह अगल हो गए। इसके बाद वह WWE रिंग अनाउंसर जोजो के साथ रिश्ते में थे।

Advertisement

बयान

ट्रिपल एच ने कही ये बात 

ट्रिपल एच ने ट्वीट करके लिखा, 'अभी WWE हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा का फोन आया, जिन्होंने हमें दुखद खबर दी कि हमारे WWE परिवार के आजीवन सदस्य विंडहैम रोटुंडा, जिन्हें ब्रे वायट के नाम से भी जाना जाता है का आज अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और हम अनुरोध करते हैं कि इस समय हर कोई उनकी निजता का सम्मान करे।'

Advertisement