NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE ने भारत के अपने पहले ट्राईआउट में 80 लोगों को किया शार्टलिस्ट
    WWE ने भारत के अपने पहले ट्राईआउट में 80 लोगों को किया शार्टलिस्ट
    खेलकूद

    WWE ने भारत के अपने पहले ट्राईआउट में 80 लोगों को किया शार्टलिस्ट

    लेखन Neeraj Pandey
    March 07, 2019 | 01:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE ने भारत के अपने पहले ट्राईआउट में 80 लोगों को किया शार्टलिस्ट

    WWE द्वारा भारत में की गई पहली ट्राईआउट में देश के हर हिस्से से लोग इस उम्मीद में पहुंचे थे कि उन्हें प्रो रेसलर बनने का मौका मिलेगा। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो उन्हें पिछले कुछ महीनों में ऑनलाइन पोर्टल पर काफी ज़्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे। जो दिखाता है कि भारत में लोग प्रोफेशनल रेसलिंग को लेकर काफी दीवाने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक WWE ने कुल 80 लोगों को शार्टलिस्ट किया है।

    रोहतक, चंडीगढ़ और दिल्ली में घूमकर चुने प्रतियोगी

    WWE में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर कविता देवी की अगुवाई में WWE टीम चंडीगढ़, रोहतक और दिल्ली के अखाड़ों में गई थी। इन्हीं अखाड़ों से कंपनी ने कुल 80 लोगों को शार्टलिस्ट किया है जिन्हें फाइनल राउंड के लिए मुंबई ले जाया गया है। शार्टलिस्ट किए गए लोगों में ज़्यादातर लोगों का बैकग्राउंड कुश्ती, कबड्डी, बॉडीबिल्डिंग और बास्केटबॉल था। लगभग 60 पुरुष और 20 महिलाओं को फाइनल राउंड के लिए चुना गया है।

    WWE ने भेजे अपने सुपरस्टार

    मुंबई में होने वाले फाइनल राउंड के लिए WWE ने अपने कुछ सुपरस्टार्स को भारत भेजा है। पांच बार के टैग टीम चैंपियन द न्यू डे भी भारत के दौरे पर हैं। इसके अलावा WWE की डेवलेपमेंटल ब्रांड NXT पर परफॉर्म करने वाले भारतीय रेसलर जीत रामा, सौरव गुर्जर, रिंकू सिंह और जिनी साधू भी मुंबई भेजे गए थे। इन रेसलर्स ने फाइनल राउंड के लिए चुने गए लोगों को प्रो रेसलिंग की कुछ बारीकियां भी सिखाई।

    जल्द ही बुलाए जाएंगे प्रतिभाशाली लोग

    WWE के साउथ एशिया के वाइस प्रेसीडेंट और जनरल मैनेजर शीतेश श्रीवास्तव का कहना है कि भारत के लोगों ने ट्राईआउट को लेकर काफी ज़्यादा उत्सुकता दिखाई। शीतेश का यह भी कहना था कि भारत WWE के लिए सबसे बड़ा फैनबेस है और यहां लोग हर हफ्ते WWE के शो देखते हैं। चुने गए लोगों में से कुछ सबसे ज़्यादा प्रतिभाशाली लोगों को WWE जल्द ही ट्रेनिंग के लिए बुला सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE: समय के साथ कितनी बदल गई हैं ये महिला सुपरस्टार्स, देखें WWE रेसलमेनिया
    WWE: देखें, स्मैकडाउन लाइव पर हुई टॉप-5 घटनाओं के वीडियो WWE रेसलमेनिया
    क्या है खली के नाम का अर्थ? जानिये WWE सुपरस्टार्स के नाम के पीछे की कहानी WWE समरस्लैम
    WWE इतिहास के सबसे ज़्यादा वजन वाले 5 रेसलर्स पर एक नजर WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: एक नजर काफी भद्दे और अजीबो-गरीब टैटू बनवाने वाली महिला रेसलर्स पर WWE
    WWE: इन 5 सुपरस्टार्स को कंपनी ने किया है ब्लैकलिस्ट, जानें कारण WWE
    WWE: इन 5 सुपरस्टार्स ने की है कई बार शादियां WWE
    WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने अपनी गिमिक के लिए अपने शरीर को भी बदल लिया WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: जानें कितनी सैलरी पाते हैं आपके फेवरेट सुपरस्टार्स WWE
    WWE: जानें, उन 5 सुपरस्टार्स के नाम जिन्होंने मैच हारने से किया साफ इंकार WWE
    WWE: जब रेसलर्स को लगी गंभीर चोट, 5 रेसलर्स जो हुए जानलेवा चोट का शिकार WWE
    WWE की उन 5 महिला रेसलर्स पर एक नजर जिन्हें बेहद कम मौके दिए गए WWE
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023