WTC अंक तालिका: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में हराकर हासिल किया दूसरा स्थान
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 176 से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया लिया। इसी तरह प्रोटियाज टीम ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक तालिका में पीछे छोड़कर दूसरा स्थान भी हासिल कर लिया है। केपटाउन टेस्ट में जीत के लिए मिले 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 110 रन पर सिमट गई। आइए WTC अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं।
जीत
इस तरह से जीती दक्षिण अफ्रीका टीम
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए, जिसमें मार्केस एकरमैन (95) और एडेन मार्करम (78) ने अर्धशतक लगाए।
जवाब में कंगारू टीम ने जोश इंग्लिस के शतक (102) की बदौलत 429 रन बनाते हुए बढ़त हासिल की।
मेजबान टीम ने दूसरी पारी में रयान रिकेल्टन (101) और वियान मुल्डर (115) के शतक की मदद से 387 रन बनाए।
आखिर में ऑस्ट्रेलियाई टीम 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रन पर ढेर हो गई।
सफलता
दक्षिण अफ्रीका ने अंक तालिका में हासिल किया दूसरा स्थान
दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में अपनी 5वीं जीत दर्ज की। WTC 2025-27 में प्रोटियाज टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में हार झेली है।
WTC की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका 71.43 प्रतिशत अंको के साथ अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
ऑस्ट्रेलिया ने इस चक्र में अपना चौथा टेस्ट हारा है। अब तक 9 टेस्ट जीत चुकी कंगारू टीम 69.23 प्रतिशत अंको के साथ अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
शीर्ष
पहले स्थान पर पहुंची न्यूजीलैंड टीम
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 72.22 प्रतिशत के साथ अब पहले पायदान पर पहुंच गई है। कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं और एक में हार झेली है।
भारतीय क्रिकेट टीम 51.52 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। उसने 5 मैच जीते, 4 हारे और 2 ड्रॉ खेले हैं।
बांग्लादेश टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद 47.62 प्रतिशत अंको के साथ 5वें स्थान पर खिसक गई है।
अन्य
अन्य टीमों की क्या है स्थिति?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस चक्र में 7 जीत, 8 हार और एक ड्रॉ के बाद 38.54 प्रतिशत अंकों के साथ छठे और श्रीलंका टीम एक जीत, 2 हार और 3 ड्राॅ के बाद 33.33 अंकों के साथ 7वें स्थान पर हैं।
इसी तरह वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 3 जीत 8 हार और 2 ड्रॉ के बाद 26.92 प्रतिशत अंकों के साथ 8वें और पाकिस्तान टीम 2 जीत, 7 हार के बाद 4.63 प्रतिशत अंकों के साथ 9वें पायदान पर मौजूद हैं।