WTC अंक तालिका: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराकर हासिल किया पहला स्थान
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली। इसी तरह प्रोटियाज टीम ने न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक तालिका में पीछे छोड़कर पहला स्थान भी हासिल कर लिया है। जोहान्सबर्ग टेस्ट में मिले 12 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। आइए WTC अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
ऐसे मिली दक्षिण अफ्रीका को जीत
बांग्लादेश मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उसने तौहीद हृदोय (137) और लिटन दास (120) की पारियों के दम पर 400 रन बनाए।
कगिसो रबाडा ने 5 विकेट हॉल लिया। वहीं, डेन पेटरसन ने 4 विकेट चटकाए। जवाब में मार्क्स एकरमैन (157) और रेयान रिकेल्टन (102) की पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 557 रन बनाए।
बांग्लादेश की दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने 6 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने 1.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
पहला
दक्षिण अफ्रीका ने अंक तालिका में हासिल किया पहला स्थान
दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में अपनी 6वीं जीत दर्ज की। WTC 2025-27 में प्रोटियाज टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में हार झेली है।
WTC की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत अंको के साथ अब पहले स्थान पर पहुंच गई है।
बांग्लादेश ने इस चक्र में अपना चौथा टेस्ट हारा है। अब तक 3 टेस्ट जीत चुकी बांग्लादेश टीम 40.74 प्रतिशत अंको के साथ 5वें स्थान पर खिसक गई है।
कीवी टीम
कीवी टीम दूसरे और भारतीय टीम चौथे स्थान पर
न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं और एक में हार झेली है।
भारतीय क्रिकेट टीम 51.52 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर है। उसने 5 मैच जीते, 4 हारे और 2 ड्रॉ खेले हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम ने 13 मुकाबले खेले हैं और उसे 9 मैच में जीत मिली है। 4 मैच में उसने हार झेली है। वह 69.23 प्रतिशत अंको के साथ तीसरे स्थान पर है।
अन्य
अन्य टीमों की है ये स्थिति
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस चक्र में 7 जीत, 8 हार और एक ड्रॉ के बाद 38.54 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
वेस्टइंडीज टीम 3 जीत, 8 हार और एक ड्रॉ के बाद 27.38 अंकों के साथ 7वें स्थान पर हैं।
श्रीलंका टीम एक जीत 2 हार और 4 ड्रॉ के बाद 15.48 प्रतिशत अंकों के साथ 8वें और पाकिस्तान टीम 2 जीत, 7 हार के बाद 3.33 प्रतिशत अंकों के साथ 9वें पायदान पर मौजूद हैं।