Loading...
WTC अंक तालिका: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कैसा है सभी टीमों का समीकरण?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

WTC अंक तालिका: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कैसा है सभी टीमों का समीकरण?

Nov 23, 2026
12:25 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। पहली पारी में 720/9 का विशाल स्कोर खड़ा करने और 352 रनों की बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय गेंदबाज 5वें दिन मेजबान टीम को ऑलआउट करने में नाकाम रहे। कीवी टीम ने दूसरी पारी में 239/5 का स्कोर बनाते हुए मैच ड्रॉ करा लिया। अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका पर नजर डाल लेते हैं।

ड्रॉ

ऐसे हुआ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ 

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे। हेनरी निकोल्स ने 175 और ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की पारियां खेलीं।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने केएल राहुल (136), ऋषभ पंत (128), शुभमन गिल (98), देवदत्त पडिक्कल (80) और ध्रुव जुरेल (78) की पारियों की बदौलत भारत ने 720/9 का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया।

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे ने 65 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 186 और ग्लेन फिलिप्स ने 126 गेंदें खेलीं।

अंक-तालिका

ऐसी है भारत और न्यूजीलैंड की स्थिति 

भारतीय टीम 50 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर है। उसने 5 मैच जीते, 4 हारे और 3 ड्रॉ खेले हैं।

वहीं, न्यूजीलैंड ने 7 मुकाबले खेले हैं और उसे 4 मैच में जीत मिली है। एक मैच में उसने हार झेली है। वह 66.67 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की जगह ली है। उसने 13 मैच खेले हैं और 9 में जीत दर्ज की है। उसका प्रतिशत अंक 69.23 है।

ADVERTISEMENT

पहले

पहले स्थान पर है दक्षिण अफ्रीका 

दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में 6 मुकाबले में जीत दर्ज की है। WTC की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत अंको के साथ पहले स्थान पर है।

बांग्लादेश 5वें स्थान पर है। टीम ने 3 टेस्ट जीते हैं और उसके प्रतिशत अंक 40.74 है।

इंग्लैंड 7 जीत, 8 हार और एक ड्रॉ के बाद 38.54 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

वेस्टइंडीज 3 जीत, 8 हार के बाद 27.38 अंकों के साथ 7वें स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT

आखिरी

आखिरी स्थान पर है पाकिस्तान 

WTC के मौजूदा चक्र के 11 मैचों में पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं। उसे 7 मुकाबलों में हार मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ है। 12.12 प्रतिशत अंक के साथ पाकिस्तान अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है।

वहीं, श्रीलंका की शीर्ष 2 में जगह बनाकर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

टीम ने 8 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और उसका अंक प्रतिशत 13.54 का रहा है।

ADVERTISEMENT