Loading...
WTC फाइनल: टेस्ट में हिट है स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी, जानिए रोचक आंकड़े 
स्मिथ-लाबुशेन साल 2018 के बाद से टेस्ट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल जोड़ी है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

WTC फाइनल: टेस्ट में हिट है स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी, जानिए रोचक आंकड़े 

Jun 10, 2023
11:49 am

क्या है खबर?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपने बल्लेबाजी की ताकत का बखूबी प्रदर्शन किया है। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के मुख्य आधार स्तंभ रहे हैं। इन दिग्गज खिलाड़ियों की जोड़ी अब तक टेस्ट क्रिकेट में 8 बार अर्धशतकीय साझेदारी निभा चुकी है। आइए इस जोड़ी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट

स्मिथ और लाबुशेन की जोड़ी 61.86 की औसत से करती है बल्लेबाजी 

इस ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 32 पारियों में साथ बल्लेबाजी करते हुए 1,856 रन बनाए हैं।

इस बीच इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 2 शतकीय और 8 अर्धशतकीय साझेदारी हुई है। क्रिकेट की पिच पर इन दोनों बल्लेबाजों का तालमेल साफ नजर आता है।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इन खिलाड़ियों ने साथ में खेलते हुए दोनों का बल्लेबाजी औसत 61.86 का है।

रिपोर्ट

भारत के खिलाफ भी हिट है स्मिथ और लाबुशेन की जोड़ी 

स्मिथ और लाबुशेन की जोड़ी टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ काफी प्रभावी रही है।

इस ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने भारत के खिलाफ अब तक 11 पारियों में 51.50 की औसत से 515 रन जोड़े हैं।

यह जोड़ी अब तक भारत के खिलाफ 2 बार शतकीय साझेदारी और 3 बार अर्धशतकीय साझेदारी निभा चुकी है।

साल 2018 के बाद स्मिथ-लाबुशेन भारत के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाली जोड़ी है। ट्रेविस हेड और लाबुशेन की जोड़ी दूसरे नंबर पर है।

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट

भारत के खिलाफ कैसे हैं दोनों के आंकड़े? 

स्मिथ ने भारत के खिलाफ 19 टेस्ट मैचों में 65.87 की औसत से 2,042 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 5 अर्धशतक भी निकले हैं।

लाबुशेन ने भारत के खिलाफ 10 टेस्ट मैचों में 48.43 की औसत से 775 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ अब तक 1 शतक जमाया है।

वैसे लाबुशेन WTC फाइनल टेस्ट की दूसरी पारी में अभी भी 41 रन बनाकर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट

डेब्यू के बाद से टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं लाबुशेन 

लाबुशेन साल 2018 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

उन्होंने 38 टेस्ट में 57.68 की औसत से 3,461 रन बनाए हैं। वह अब तक 2 दोहरे शतक, 10 शतक और 15 अर्धशतक जमा चुके हैं।

215 रन का उनका उच्चतम स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था। खास बात ये है कि इस अवधि में किसी अन्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 3,000 रन भी नहीं बनाए हैं।

रिपोर्ट

स्मिथ के टेस्ट आंकड़ों पर एक नजर 

स्मिथ ने WTC फाइनल की पहली पारी में शानदार शतक लगाया था। इसके बाद, उन्होंने दूसरी पारी में 34 रन बनाए हैं।

स्मिथ ने 97 टेस्ट मैचों में 60.04 की शानदार औसत के साथ 8,947 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 31 शतक और 37 अर्धशतक जमाए हैं।

स्मिथ के नाम ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे अधिक टेस्ट शतक (31) दर्ज हैं, वह केवल रिकी पोंटिंग (41) और स्टीव वॉ (32) से पीछे हैं।

ADVERTISEMENT