NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC फाइनल: मोहम्मद शमी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    WTC फाइनल: मोहम्मद शमी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    WTC फाइनल: मोहम्मद शमी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 31, 2023 | 11:15 am 1 मिनट में पढ़ें
    WTC फाइनल: मोहम्मद शमी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 7 जून से आपस में भिड़ेंगी। यह मुकाबला इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम दूसरी बार इस प्रतिष्ठित फाइनल में पहुंची है। पिछली बार न्यूजीलैंड ने WTC की ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीम अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इस बीच शमी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    शानदार रहा है शमी का टेस्ट करियर 

    शमी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 63 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 27.48 की औसत से 225 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल लिया है। शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 354 मेडन ओवर डाले हैं और 6,185 रन खर्च किए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 6/56 की रही है। उन्होंने 3.30 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। शमी शुरुआती ओवर में गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शमी का कैसा रहा है प्रदर्शन?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ शमी ने पहला टेस्ट मैच साल 2014 में खेला था। अब तक उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 11 टेस्ट मैच खेले हैं और 31.27 की औसत से 40 विकेट झटके हैं। इस दौरान वह 60 मेडन ओवर फेंक चुके हैं। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 1,251 रन बनाए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 6/56 की रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शमी ने 3.58 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

    ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ शमी का प्रदर्शन 

    डेविड वार्नर के खिलाफ शमी ने 7 पारियों में गेंदबाजी की है और 2 बार उन्होंने वार्नर को आउट किया है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने शमी के खिलाफ 81 रन बनाए हैं। स्टीव स्मिथ को शमी ने 1 बार आउट किया है। 10 पारियों में स्मिथ ने शमी के खिलाफ 137 रन बनाए हैं। मार्नस लाबुशेन को शमी 2 बार आउट कर चुके हैं। लाबुशेन ने शमी के खिलाफ 7 पारियों में 57 रन बनाए हैं।

    शमी का WTC के दूसरे चक्र में प्रदर्शन 

    WTC के दूसरे चक्र में शमी का प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने 12 मुकाबले खेले हैं और 27.12 की औसत से 41 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 2.87 की रही है। इस दौरान शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/44 का रहा है। उन्होंने 4 विकेट हॉल 2 बार और 5 विकेट हॉल 1 बार लिया है। WTC का फाइनल इंग्लैंड में खेला जाना है। वहां उन्होंने 13 टेस्ट मैच खेले हैं और 31 विकेट झटके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    मोहम्मद शमी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट के आंकड़े

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल: रविचंद्रन अश्विन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  क्रिकेट समाचार
    WTC फाइनल: डेविड वार्नर भारत के खिलाफ लगा चुके हैं 4 शतक, जानिए आंकड़े  डेविड वार्नर
    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  चेतेश्वर पुजारा
    WTC फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने कसी कमर, जमकर बहाया पसीना विराट कोहली

    मोहम्मद शमी

    IPL 2023 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT के मोहम्मद शमी ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मोहम्मद शमी के पास फाइनल में होगा इतिहास रचने का मौका, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मोहम्मद शमी और दीपक चाहर का पावरप्ले में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    WTC फाइनल की विजेता टीम को मिलेंगे लगभग 13.2 करोड़ रुपये, ICC ने की घोषणा  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, जानिए किन पर जताया भरोसा रवि शास्त्री

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजबाइट्स ने चुनी IPL 2023 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: 20 लाख रुपये में CSK से जुड़े थे मथीशा पथिराना, झटके 19 विकेट  IPL 2023
    IPL 2023: CSK को कई अहम मैच जीताने वाले शिवम दुबे के आंकड़ों पर एक नजर  शिवम दुबे
    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: जानिए इकलौते टेस्ट के लिए दोनों टीमें और अन्य अहम जानकारी  टेस्ट क्रिकेट

    क्रिकेट के आंकड़े

    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: जो रूट 11,000 टेस्ट रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  जो रूट
    IPL 2023: इस सीजन की टॉप-5 पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में इन 6 भारतीयों ने जीती है 'पर्पल कैप', इस बार कौन है दावेदार? इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023